Canvas
Dark and difficult was the road

KarunaIntermediate

तुमसे अलग होकर

Tumse Alag Hokar

Sarveshwar Dayal Saxena
2 min read 5 versesSeparationExistenceWaiting

5 verses · ~2 min

तुमसे अलग होकर लगता है अचानक मेरे पंख छोटे हो गए हैं, और मैं नीचे एक सीमाहीन सागर में गिरता जा रहा हूँ। अब कहीं कोई यात्रा नहीं है, न अर्थमय, न अर्थहीन; गिरने और उठने के बीच कोई अंतर नहीं।

तुमसे अलग होकर हर चीज़ में कुछ खोजने का बोध हर चीज़ में कुछ पाने की अभिलाषा जाती रही सारा अस्तित्व रेल की पटरी-सा बिछा है हर क्षण धड़धड़ाता हुआ निकल जाता है।

तुमसे अलग होकर घास की पत्तियाँ तक इतनी बड़ी लगती हैं कि मेरा सिर उनकी जड़ों से टकरा जाता है, नदियाँ सूत की डोरियाँ हैं पैर उलझ जाते हैं, आकाश उलट गया है चाँद-तारे नहीं दिखाई देते, मैं धरती पर नहीं, कहीं उसके भीतर उसका सारा बोझ सिर पर लिए रेंगता हूँ।

तुमसे अलग होकर लगता है सिवा आकारों के कहीं कुछ नहीं है, हर चीज़ टकराती है और बिना चोट किये चली जाती है।

तुमसे अलग होकर लगता है मैं इतनी तेज़ी से घूम रहा हूँ कि हर चीज़ का आकार और रंग खो गया है, हर चीज़ के लिए मैं भी अपना आकार और रंग खो चुका हूँ, धब्बों के एक दायरे में एक धब्बे-सा हूँ, निरंतर हूँ और रहूँगा प्रतीक्षा के लिए मृत्यु भी नहीं है।

इति

Sarveshwar Dayal Saxena

The Poet

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Sarveshwar Dayal Saxena

Dark and difficult was the road

Paired Painting

Dark and difficult was the road

This poignant masterpiece by Nandalal Bose captures a haunting episode of the Mahabharata, where the traveler traverses the terrifying abysses of the netherworld. Accompanied by a guiding light, the human figure steps cautiously through a landscape of shadowy trials. The artist evokes the psychological weight of mortal endurance, spiritual testing, and the ultimate journey toward transcendent grace, bringing life to the eternal struggle of the soul navigating darkness.

Open the viewer →