
तुमसे अलग होकर
Tumse Alag Hokar
Sarveshwar Dayal Saxena
5 verses · ~24 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Cheekhe Man Ka Mor
Avaneesh Singh Chauhan7 verses · ~1 min
कोई अपना छोड़ साथ यों चला गया किस ओर
टप-टप-टप-टप बरसे पानी टूटा सपन सलोना अंदर-अंदर तिरता जाऊँ भींगा कोना-कोना
चीख़ रहा है पल-छिन छिन-पल अपने मन का मोर
किसने जाना कहाँ तलक उड़ पाएगी गौरैया किसने जाना कहाँ और कब मुड़ जाएगी नैया
जान गए भी तो क्या होगा समय बड़ा है चोर
पास हमारे आओगे कब साथी साथ निभाने हाथ पकड़कर ले चलना तब मुझको किसी ठिकाने
मिलन हमारा ले आयेगी खुशियों की तब भोर
इति

Paired Painting
Untitled (Disappointed)
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Cheekhe Man Ka Mor carries.