№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Pandavas and Krishna on a Palace Balcony

Shanta

सांस्कृतिक हृदय

Sanskritik Hriday

Sumitranandan Pant
1 min read 3 versesसंस्कृतिcultureइतिहास

3 verses · ~1 min

कृषि युग से वाहित मानव का सांस्कृतिक हृदय जो गत समाज की रीति नीतियों का समुदय, आचार विचारों में जो बहु देता परिचय, उपजाता मन में सुख दुख, आशा, भय, संशय, जो भले बुरे का ज्ञान हमें देता निश्चित सामंत जगत में हुआ मनुज के वह निर्मित।

उन युग स्थितियों का आज दृश्य पट परिवर्तित, प्रस्तर युग की सभ्यता हो रही अब अवसित। जो अंतर जग था वाह्य जगत पर अवलंबित वह बदल रहा युगपत युग स्थितियों से प्रेरित। बहु जाति धर्म औ’ नीति कर्म में पा विकास गत सगुण आज लय होने को: औ’ नव प्रकाश नव स्थितियों के सर्जन से हो अब शनैः उदय बन रहा मनुज की नव आत्मा, सांस्कृतिक हृदय।

रचनाकाल: फ़रवरी’ ४०

इति

Sumitranandan Pant

The Poet

सुमित्रानंदन पंत

Sumitranandan Pant

Pandavas and Krishna on a Palace Balcony

Paired Painting

Pandavas and Krishna on a Palace Balcony

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sanskritik Hriday carries.