№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Nasik Scene (III of IV)

Shringara

रेत में सुबह

Reta Mein Subah

Shriprakash Shukla
1 min read 7 versesसुबहmorningरेत

7 verses · ~1 min

सुबह बेला एक मुटठी रेत में उठता हुआ वह एक तिनका चमक उठता है चांदनी सदृश एक बूंद ओस के साथ

सुदूर घिसटती हुई टेन की आवाज़ कुहरे को ठेलती हुई छिक-छिक करती

स्वप्न कुछ साकी जैसे इधर-उधर विखरे अलसाती नदी उठ रही है तट सुहाने छोड़कर

एक मुटठी रेत चहुँ ओर वात प्रसरित खेत हैं बस खेत

कूचियाँ ये भर रही कुछ रंग सूर्य है कि सिर नवाता पाँव छूता दे रहा है रेत को कुछ अंग

लोग हैं कि आ रहे रुक रहे झुक रहे देख इनके ढंग!

रचनाकाल: 29.01.2008

इति

Shriprakash Shukla

The Poet

श्रीप्रकाश शुक्ल

Shriprakash Shukla

Nasik Scene (III of IV)

Paired Painting

Nasik Scene (III of IV)

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Reta Mein Subah carries.