
पतवार
Patwar
Shivamangal Singh 'Suman'
9 verses · ~15 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Veera
Tufanon Ki Or Ghuma Do Navik
Shivamangal Singh 'Suman'9 verses · ~1 min
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार
आज सिन्धु ने विष उगला है लहरों का यौवन मचला है आज ह्रदय में और सिन्धु में साथ उठा है ज्वार
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार
लहरों के स्वर में कुछ बोलो इस अंधड में साहस तोलो कभी-कभी मिलता जीवन में तूफानों का प्यार
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार
यह असीम, निज सीमा जाने सागर भी तो यह पहचाने मिट्टी के पुतले मानव ने कभी ना मानी हार
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार
सागर की अपनी क्षमता है पर माँझी भी कब थकता है जब तक साँसों में स्पन्दन है उसका हाथ नहीं रुकता है इसके ही बल पर कर डाले सातों सागर पार
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार ।।
इति

Paired Painting
Rama is Placated by the Fearful Sea God
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tufanon Ki Or Ghuma Do Navik carries.