Canvas
Bhima in the Kurukshetra War

VeeraIntermediate

चल रही उसकी कुदाली

Chal Rahi Uski Kudali

Shivamangal Singh 'Suman'
3 min read 27 versesLabourEarth

27 verses · ~3 min

हाथ हैं दोनों सधे-से गीत प्राणों के रूँधे-से और उसकी मूठ में, विश्वास जीवन के बँधे-से

धकधकाती धरणि थर-थर उगलता अंगार अम्बर भुन रहे तलुवे, तपस्वी-सा खड़ा वह आज तनकर

शून्य-सा मन, चूर है तन पर न जाता वार खाली चल रही उसकी कुदाली

(२)

वह सुखाता खून पर-हित वाह रे साहस अपिरिमत युगयुगों से वह खड़ा है विश्व-वैभव से अपिरिचत

जल रहा संसार धू-धू कर रहा वह वार कह "हूँ" साथ में समवेदना के स्वेद-कण पड़ते कभी चू

कौन-सा लालच? धरा की शुष्क छाती फाड़ डाली चल रही उसकी कुदाली

(३)

लहलहाते दूर तरू-गण ले रहे आश्रय पथिक जन सभ्य शिष्ट समाज खस की मधुरिमा में हैं मगन मन

सब सरसता रख किनारे भीम श्याम शरीर धारे खोदता तिल-तिल धरा वह किस शुभाशा के सहारे?

किस सुवर्ण् भविष्य के हित यह जवानी बेच डाली? चल रही उसकी कुदाली

(४)

शांत सुस्थिर हो गया वह क्या स्वयं में खो गया वह हाँफ कर फिर पोंछ मस्तक एकटक-सा रह गया वह

आ रही वह खोल झोंटा एक पुटली, एक लोटा थूँक सुरती पोंछ डाला शीघ्र अपना होंठ मोठा

एक क्षण पिचके कपोलों में गई कुछ दौड़ लाली चल रही उसकी कुदाली

(५)

बैठ जा तू क्यों खड़ी है क्यों नज़र तेरी गड़ी है आह सुखिया, आज की रोटी बनी मीठी बड़ी है

क्या मिलाया सत्य कह री? बोल क्या हो गई बहरी? देखना, भगवान चाहेगा उगेगी खूब जुन्हरी

फिर मिला हम नोन-मिरची भर सकेंगे पेट खाली चल रही उसकी कुदाली

(६)

आँख उसने भी उठाई कुछ तनी, कुछ मुसकराई रो रहा होगा लखनवा भूख से, कह बड़बड़ाई

हँस दिया दे एक हूँठा थी बनावट, था न रूठा याद आई काम की, पकड़ा कुदाली, काष्ठ-मूठा

खप्प-खप चलने लगी चिर-संगिनी की होड़ वाली चल रही उसकी कुदाली

(७)

भूमि से रण ठन गया है वक्ष उसका तन गया है सोचता मैं, देव अथवा यन्त्र मानव बन गया है

शक्ति पर सोचो ज़रा तो खोदता सारी धरा जो बाहुबल से कर रहा है इस धरणि को उवर्रा जो लाल आँखें, खून पानी यह प्रलय की ही निशानी नेत्र अपना तीसरा क्या खोलने की आज ठानी

क्या गया वह जान शोषक-वर्ग की करतूत काली चल रही उसकी कुदाली

इति

Shivamangal Singh 'Suman'

The Poet

शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

Shivamangal Singh 'Suman'

1915 · 2002

There is a particular form of literary courage that has nothing to do with defiance or rebellion the courage of choosing to remain human when circumstances press hard toward despair. Shivamangal Singh Suman possessed this courage in extraordinary measure. He wrote across the full breadth of the progressive literary movement in Hindi, and his work bears the mark of a mind that refused to choose between aesthetic beauty and social conscience, insisting with deep patience that both are necessary if poetry is to perform its highest function. His verses walk the razor's edge between lyric grace and the weight of lived suffering never collapsing into sentimentality, never hardening into polemic. Born in Unnao in 1915, Suman rose to lead Vikram University as its Vice Chancellor, becoming one of the rare figures who moved between the world of intellectual administration and the world of pure creative fire without losing his substance in either. He received the Padma Bhushan and Sahitya Akademi recognition, but his true monument is the quality of sustenance his verses have provided across generations of readers who found in him a poet who understood that the will to go on is, in itself, a form of sacred defiance.

Bhima in the Kurukshetra War

Paired Painting

Bhima in the Kurukshetra War

This stirring composition captures the overwhelming ferocity of the Mahabharata, specifically focusing on the formidable presence of Bhima, the second Pandava. With his legendary strength, Bhima stands as a force of nature upon the dusty plains of Kurukshetra, wielding his mace with a singular, devastating purpose. The artist masterfully conveys the chaotic rhythm of ancient warfare, where the lines between man and beast blur amidst the swirling sands of battle. It is a moment of profound intensity, reflecting the weight of duty, sacrifice, and the cataclysmic scale of a war that would define the moral landscape of Indian civilization for millennia to come.

Open the viewer →