№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Mother and Child

Shringara

शायद

Shayad

Shalabh Shriram Singh
1 min read 5 versesरोटीभूखपानी

5 verses · ~1 min

ताज़ा-पकी रोटियों की महक मेरे नथुनों के आस-पास मंडरा रही है तुम्हें भूख लगी है शायद

ठंडे पानी का स्पर्श मेरे गले को सींचता हुआ जान पड़ रहा है तुम्हें प्यास लगी है शायद

बोझिल-बोझिल होती हुई झपकने लगी हैं मेरी पलकें तुम्हें नीद आ रही है शायद

रचनाकाल: 1993, विदिशा

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Mother and Child

Paired Painting

Mother and Child

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Shayad carries.