№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Parvati and the Bania's Son

Shringara

अभी न जाओ प्राण!

Abhi Na Jao Pran

Gopaldas 'Neeraj'
3 min read 6 versesप्राणlifeप्यास

6 verses · ~3 min

अभी न जाओ प्राण! प्राण में प्यास शेष है, प्यास शेष है,

अभी बरुनियों के कुञ्जों मैं छितरी छाया, पलक-पात पर थिरक रही रजनी की माया, श्यामल यमुना सी पुतली के कालीदह में, अभी रहा फुफकार नाग बौखल बौराया, अभी प्राण-बंसीबट में बज रही बंसुरिया, अधरों के तट पर चुम्बन का रास शेष है। अभी न जाओ प्राण! प्राण में प्यास शेष है। प्यास शेष है।

अभी स्पर्श से सेज सिहर उठती है, क्षण-क्षण, गल-माला के फूल-फूल में पुलकित कम्पन, खिसक-खिसक जाता उरोज से अभी लाज-पट, अंग-अंग में अभी अनंग-तरंगित-कर्षण, केलि-भवन के तरुण दीप की रूप-शिखा पर, अभी शलभ के जलने का उल्लास शेष है। अभी न जाओ प्राण! प्राण में प्यास शेष है, प्यास शेष है।

अगरु-गंध में मत्त कक्ष का कोना-कोना, सजग द्वार पर निशि-प्रहरी सुकुमार सलोना, अभी खोलने से कुनमुन करते गृह के पट देखो साबित अभी विरह का चन्द्र -खिलौना, रजत चांदनी के खुमार में अंकित अंजित- आँगन की आँखों में नीलाकाश शेष है। अभी न जाओ प्राण! प्राण में प्यास शेष है, प्यास शेष है।

अभी लहर तट के आलिंगन में है सोई, अलिनी नील कमल के गन्ध गर्भ में खोई, पवन पेड़ की बाँहों पर मूर्छित सा गुमसुम, अभी तारकों से मदिरा ढुलकाता कोई, एक नशा-सा व्याप्त सकल भू के कण-कण पर, अभी सृष्टि में एक अतृप्ति-विलास शेष है। अभी न जाओ प्राण! प्राण में प्यास शेष है, प्यास शेष है।

अभी मृत्यु-सी शांति पड़े सूने पथ सारे, अभी न उषा ने खोले प्राची के द्वारे, अभी मौन तरु-नीड़, सुप्त पनघट, नौकातट, अभी चांदनी के न जगे सपने निंदियारे, अभी दूर है प्रात, रात के प्रणय-पत्र में- बहुत सुनाने सुनने को इतिहास शेष है। अभी न जाओ प्राण! प्राण में प्यास शेष है, प्यास शेष है॥

इति

Gopaldas 'Neeraj'

The Poet

गोपालदास "नीरज

Gopaldas 'Neeraj'

Parvati and the Bania's Son

Paired Painting

Parvati and the Bania's Son

In this evocative scene from the folklore of the Deccan, we witness a moment of profound spiritual intervention. A devoted wife, having pleaded with the divine mother Parvati for the life of her husband, finds her prayers answered with miraculous grace. The painting captures the quiet, domestic tension of the household, where the serpent, a symbol of impending fate, emerges from the earthen vessel as if yielding to a higher power. It serves as a gentle reminder of the enduring faith that permeates Indian daily life, where the sacred and the mundane coexist in intimate harmony.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Abhi Na Jao Pran carries.