
7 verses · ~1 min
बाइबिल नहीं पढ़ी मैंने नहीं, कुरान नहीं गीता नहीं पढ़ी मैंने
पढ़ा तुमको खुद को पढ़ा मैंने
चढ़ा एसे पहाड़ पर जिस पर शायद ही चढ़ा हो कोई ऊँचाई ऐसी कि अश-अश कर उठे सितारे
नीचे जमीन को दूर-दूर तक पता नहीं यहाँ एक आग जल रही है निकल रहे हैं लपटों से हमी-हम बार-बार अपनी पुकारों के प्रत्युतर में
बाइबिल नहीं पढ़ी मैनें
रचनाकाल: 1993
शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।
इति

Paired Painting
Kanchenjunga
Nicholas Roerich spent his later years immersed in the breathtaking solitude of the Himalayas, treating the mountains not merely as geological wonders, but as living altars of the divine. In this transcendent work, the majestic peaks of Kanchenjunga catch the final, ethereal glow of dawn or dusk, bathing the towering ice in mystical hues of rose and gold. Below, the deep blue valleys slumber in shadow, creating a powerful contrast between the earthly realm and the celestial heights. Roerich painted these sacred mountains as spiritual sentinels, inviting the viewer into a meditative contemplation of the universe and the timeless silence of the peaks.
Open the viewer →


