
एक दिन
Ek Din
Nida Fazli
1 verse · ~5 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

2 verses · ~1 min
आकाश का साफ़ा बाँधकर सूरज की चिलम खींचता बैठा है पहाड़, घुटनों पर पड़ी है नही चादर-सी, पास ही दहक रही है पलाश के जंगल की अँगीठी अंधकार दूर पूर्व में सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा।
अचानक- बोला मोर। जैसे किसी ने आवाज़ दी- 'सुनते हो'। चिलम औंधी धुआँ उठा- सूरज डूबा अंधेरा छा गया।
इति

Paired Painting
Rama, Sita and Lakshmana in the Forest
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Shaam-Ek Kisan carries.