Canvas
Jauhar

VeeraAdvanced

हस्ती को हसरत की नई रह गुज़र करो

Hasti Ko Hasrat Ki Nayee Rah Guzar Karo

Shalabh Shriram Singh
1 min read 9 versesSunJourneySorrow

9 verses · ~1 min

हस्ती को हसरत की नई रह गुज़र करो सूरज ढलान पर है शमआ को खबर करो

यह सच है अन्धेरे का समंदर है सामने रोशन दिमाग लोगो! बढ़ो, बढ़के सर करो

तारीकियों को शोर पिलाती है यह हवा मश अल बदस्त-बाजे जिरस तेज़तर करो [1]

गो भीड़ बेशुमार है पर रास्ता तो है थोड़ा-सा सब्र रख के इसी पर सफ़र करो

तुम तो नतीजतन ग़मे दुनिया की नज़्र हो अश्कों को अब न शामिले-ख़ूने जिगर करो

यह हल्क-ए निज़ात है क्या सोच रहे हो करना तुम्हे है जो भी शलभ सर-ब-सर करो

रचनाकाल: 03 जनवरी 1983, विदिशा

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।

शब्दार्थ:

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Jauhar

Paired Painting

Jauhar

This deeply emotional canvas portrays the harrowing historical practice of jauhar, where royal Rajput women chose self immolation over capture and dishonor during times of inevitable defeat in war. Raja Ravi Varma masterfully captures the solemnity, courage, and tragic grace of the women as they approach the sacred fire. The architectural backdrop, bathed in flickering amber light and warm shadows, heightens the dramatic tension. Every figure resonates with a poignant blend of sorrow and resolute dignity, serving as an eternal testament to an unyielding spirit of honor.

Open the viewer →