Canvas
Mountain Landscape

VeeraBeginner

लम्बा रास्ता

Lamba Rasta

Shalabh Shriram Singh
1 min read 6 versesJourneyMountainsLife

6 verses · ~1 min

जब भी छोटा हुआ है मेरा रास्ता बड़ा कर लिया है उसे मैंने अपने आप

ख़त्म होते रास्ते को बढ़ा देना चढ़ा देना ख़ुद को पहाड़ पर बचपन में सीख लिया था मैंने यों ही

लम्बा रास्ता लम्बे उजालों-अन्धेरों से गुजरता है उतरता है खाइयों-समन्दरों-खाड़ियों में बेफ़िक्र बेसहारा करके ख़ुद पर भरोसा करने के क़ाबिल बना देता है बना देता है प्रत्यंचा से छूटा हुआ तीर धीर-वीर-गंभीर बना देता है लम्बा रास्ता

ज़िन्दगी के सफ़र में छोटे रास्तों की बात मत सुनो चलने का सवाल आए जब भी चुनो अपने लिए लम्बा रास्ता ...लम्बा रास्ता केवल

रचनाकाल: 1994, विदिशा

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Mountain Landscape

Paired Painting

Mountain Landscape

Benito Ramos Catalan captures the majestic solitude of high altitude terrain with profound reverence for nature,s quiet grandeur. The canvas reveals the breathtaking interplay of early light against snow capped peaks, where deep shadows cast across the rugged foreground contrast sharply with the glowing horizon. Through masterful handling of oil and light, the artist invites the viewer into a contemplative space, echoing the timeless spiritual resonance found in remote wilderness. Every brushstroke honours the monumental scale of the mountains, transforming a geological vista into an emotional journey of awe and introspection.

Open the viewer →