
1 verses · ~1 min
यह सिमटती साँझ, यह वीरान जंगल का सिरा, यह बिखरती रात, यह चारों तरफ सहमी धरा; उस पहाड़ी पर पहुँचकर रोशनी पथरा गयी, आख़िरी आवाज़ पंखों की किसी के आ गयी, रुक गयी अब तो अचानक लहर की अँगड़ाइयाँ, ताल के खामोश जल पर सो गई परछाइयाँ। दूर पेड़ों की कतारें एक ही में मिल गयीं, एक धब्बा रह गया, जैसे ज़मीनें हिल गयीं, आसमाँ तक टूटकर जैसे धरा पर गिर गया, बस धुँए के बादलों से सामने पथ घिर गया, यह अँधेरे की पिटारी, रास्ता यह साँप-सा, खोलनेवाला अनाड़ी मन रहा है काँप-सा। लड़खड़ाने लग गया मैं, डगमगाने लग गया, देहरी का दीप तेरा याद आने लग गया; थाम ले कोई किरन की बाँह मुझको थाम ले, नाम ले कोई कहीं से रोशनी का नाम ले, कोई कह दे, "दूर देखो टिमटिमाया दीप एक, ओ अँधेरे के मुसाफिर उसके आगे घुटने टेक!"
इति

Paired Painting
Lady in Moonlight Meeting Snakes in a Forest
This exquisite miniature transports us into the velvety, hushed depths of a midnight forest where earthly fears dissolve into the profound quiet of devotion and longing. Dressed in deep indigo and violet garments that shimmer under the pale moonlight, a solitary lady braves the dark woodland. At her feet, delicate serpents undulate gently across the mossy earth, yet there is no terror here, only a mystical harmony between humankind and nature. The weeping branches of the trees drip with blossoms, framing the vignette like a sacred stage. Classical Indian poetry often immortalized the Abhisarika Nayika, the courageous heroine who steps out into the dangerous night to meet her beloved, completely protected by the purity of her intentions and the intensity of her love.
Open the viewer →


