№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Savitri Pleading with Yama for the Life of Satyavan

Veera

आओ कि कोई ख़्वाब बुनें

Aao Ki Koi Khwab Bunen

Sahir Ludhianvi
2 min read 6 versesख्वाबdreamsरात

6 verses · ~2 min

आओ कि कोई ख़्वाब बुनें कल के वास्ते वरना ये रात आज के संगीन[1] दौर[2] की डस लेगी जान-ओ-दिल को कुछ ऐसे कि जान-ओ-दिल ता-उम्र[3] फिर न कोई हसीं ख़्वाब बुन सकें

गो हम से भागती रही ये तेज़-गाम[4] उम्र ख़्वाबों के आसरे पे कटी है तमाम उम्र

ज़ुल्फ़ों के ख़्वाब, होंठों के ख़्वाब, और बदन के ख़्वाब मेराज-ए-फ़न[5] के ख़्वाब, कमाल-ए-सुख़न[6] के ख़्वाब

तहज़ीब-ए-ज़िन्दगी[7] के, फ़रोग़-ए-वतन[8] के ख़्वाब ज़िन्दाँ[9] के ख़्वाब, कूचा-ए-दार-ओ-रसन[10] के ख़्वाब

ये ख़्वाब ही तो अपनी जवानी के पास थे ये ख़्वाब ही तो अपने अमल[11] के असास[12] थे ये ख़्वाब मर गये हैं तो बे-रंग है हयात[13] यूँ है कि जैसे दस्त-ए-तह-ए-सन्ग[14] है हयात

आओ कि कोई ख़्वाब बुनें कल के वास्ते वरना ये रात आज के संगीन दौर की डस लेगी जान-ओ-दिल को कुछ ऐसे कि जान-ओ-दिल ता-उम्र फिर न कोई हसीं ख़्वाब बुन सकें

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Savitri Pleading with Yama for the Life of Satyavan

Paired Painting

Savitri Pleading with Yama for the Life of Satyavan

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aao Ki Koi Khwab Bunen carries.