№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Kunti and Surya

Shringara

सूरज

Suraj

Vijaydev Narayan Sahi
1 min read 2 versesसूरजsunवात्सल्य

2 verses · ~1 min

साधो तुमको विश्वास नहीं होगा रोज़ सवेरे अभी भी सूरज निकलता है गोल-गोल, लाल-लाल उसकी बड़ी-बड़ी आँखें हैं फूले-फूले गाल और भोला-सा मुँह मेरे जी में आता है उसे गोद में ले लूँ और स्याही से उसकी मूँछें बनाऊँ।

सारी दुनिया तो उसके ताप से जल रही है साधो भाई मैं अपना यह वत्सल भाव किसको सुनाऊँ?

इति

Vijaydev Narayan Sahi

The Poet

विजयदेव नारायण साही

Vijaydev Narayan Sahi

Kunti and Surya

Paired Painting

Kunti and Surya

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Suraj carries.