№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Matsya Avatar of Lord Vishnu

Shanta

मछुआरा

Machhuara

Pratibha Saxena
1 min read 2 versesमछुआराfishermanजाल

2 verses · ~1 min

मछुआरा फिर से जाल समेटेगा! हो सावधान री, प्राणों की मछली , तू कितनी बार बची आई ,फिसली , हर बार नहीं बच पाता कोई भी , चुक जातीं सब भूलें पिछली-अगली! बंसी में डोरी ,डोरी में काँटा , हर बार नया भर चारा , फेंकेगा! मछुआरा फिर से जाल समेटेगा!

गहरा पानी ,हर जगह जाल फैले , क्या फँसी नहीं मछलियाँ कभी पहले? इस बार अगर बच भी निकली तो क्या , कुछ पल तल -सतहों को अपना कह ले! खेले बिन उसको चैन कहाँ आये साँसों की डोरी झटक लपेटेगा! फिर से मछुआरा जाल समेटेगा!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

The Matsya Avatar of Lord Vishnu

Paired Painting

The Matsya Avatar of Lord Vishnu

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Machhuara carries.