Canvas
The Victory of Buddha

ShantaIntermediate

ऐसा क्या दे दिया

Aisa Kya De Diya

Pratibha Saxena
3 min read 7 versesSurrenderCompassion

7 verses · ~3 min

ऐसा क्या दे दिया सभी हो गया अकिंचन दुनिया के वैभव सुख के मुस्काते सपने, मदमाता मधुमास टेरती हुई हवायें सबसे क्या तुमने नाते जोडे थे अपने! हास भरा उल्लास और उत्सव कोलाहल, जो आँखों के आगे वह भी नजर न आता, यों तो बहुत विचार उठा करते हैं मन में उस रीतेपन मैं भी कोई ठहर न पाता!

रँगरलियाँ रंगीन रोशनी की तस्वीरें, दिखती हैं लेकिन अनजानी रह जाती हैं! और कूकती हुई बहारें जाते-जाते इन कानों में कसक कहानी कह जाती हैं! जाने क्या दे दिया कि सपना विश्व हो गया, जो आँखों के आगे वह भी नजर न आता, यों तो बहुत विचार उठा करते हैं मन में, पर इस रीते पन में कोई ठहर न पाता!

तुमने कुछ दे दिया नहीं जो छूट सकेगा, और करेगा सभी तरफ से मुझको न्यारा! रह-रह कर जो इन प्राणो को जगा रहा है बन करके मुझमें अजस्र करुणा की धारा! सारी रात जागती आँखों के पहरे में, ऐसी क्या अमोल निधि धर दी मेरे मन में, छू जिसको हर निमिष स्वयं में अमर हो गया, और बँध गया जीवन ही जिसके बंधन में!

तुमने क्यों दे दिया अरे मेरे विश्वासी, जब लौटाने मुझमें सामर्थ्य नहीं थी! जान रहा मन आज कि सौदागर की शर्तें, लगती थीं कितनी लेकिन बेअर्थ नहीं थीं! उलझा सा है जिसको ले मेरा हरेक स्वर, जाने कितनी पिघलानेवाली करुणाई तुमने वह दे दिया कि मन ही जान रहा है, मेरे मानस को इतनी अगाध गहराई!

अपने में ही खोकर जो तुमसे पाया है, अस्पृश्य है कालेपन से औ'कलंक से, बहुत-बहुत उज्ज्वल है, पावन है, ऊँचा है, रीति -नीति की मर्यादा से पाप पंक से! ऐसा कितना बडा लोक तुमने दे डाला, जहाँ नहीं चल पाता मेरा एक बहाना . जिसके कारण मैं सबसे ही दूर पड गई, बुनते हरदम एक निराला ताना-बाना!

ऐसा क्या दे दिया कि सम्हल नहीं पाती हूँ, कह जाती सब ले गीतों का एक बहाना! फिर भी मन का मन्थन, कभी नहीं थम पाता, नींद और जागृति का भी प्रतिबन्ध न माना! सचमुच इतना अधिक तुम्हारा ऋण है मुझ पर, जनम-जनम भर भर भी उऋण नहीं हो पाई, इसीलिये चल रही अजब सी खींचा तानी, जब तक शेष न होगी पूरी पाई-पाई!

इतना क्या दे दिया कि जिससे बाहर आकर, लगता सबकुछ सूना औ' सबकुछ वीराना, मेरा सारा ही निजत्व जिसने पी डाला, शेष सभी को कर बैठा बिल्कुल वीराना! आँचल स्वयं पसार ले लिया सिर आँखों धर, अब लगता है बहुत अधिक व्याकुलता पाली, चैन न पाये भी बिन पाये और नहीं था, एक धरोहर तुमने मुझे सौंप यों डाली!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Dr. Pratibha Saxena holds a distinct and vital place in contemporary Hindi literature. Her work connects the rigorous intellectual demands of academia with the sensitive realities of human relationships. Born on February 9, 1938, in Madhya Pradesh, her life path took her from the lecture halls of Kanpur, where she worked as an educator, to a diasporic existence in the United States. This geographical shift is highly visible in her diverse literary output, which includes poetry, short stories, and satire. In collections like Uttar Katha and Seema Ke Bandhan, she examines the modern domestic sphere. She highlights the subtle constraints placed upon women and the shifting dynamics of family life with deep psychological insight. Her language carries a quiet and confident thoughtfulness that never shouts but still commands complete attention. Saxena has spent decades enriching Hindi literature, demonstrating that a writer can remain deeply rooted in their native culture while living far from home.

The Victory of Buddha

Paired Painting

The Victory of Buddha

Abanindranath Tagore, often recognized as a pivotal figure in the revival of modern Indian art, captures a profound moment of spiritual transition in this delicate masterpiece. The painting depicts the instant when Siddhartha Gautama transcends the veil of worldly illusion to attain supreme enlightenment. The muted, atmospheric wash technique employed by Tagore reflects the quietude of the Bodh Gaya sanctuary, where the external world fades into a hazy, dreamlike twilight. It is a work of deep reverence, emphasizing not the physical triumph of a king, but the internal victory of a soul over ignorance and suffering. The golden aura surrounding the figure signifies the dawning of infinite wisdom, contrasting with the deep, cool shadows that represent the vanishing darkness of the ego.

Open the viewer →