№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Woman Worshipping the Serpent

Shanta

एक दिन अति शान्त मन

Ek Din Ati Shant Man

Pratibha Saxena
3 min read 7 versesशान्तिpeacesurrender

7 verses · ~3 min

एक दिन अति शान्त मन मैं चली आऊँगी तुम्हारे पास . दीप की कँपती हुई लौ जल सके निर्वात , तभी आऊँगी तुम्हारे पास!

और, विचलित न हो जब थिर हो सकूँ, मौसमों से दोस्ती के बीज फिर से बो सकूँ , अभी थोड़ा भ्रम बचा ही रह गया होगा . उबर कर मैं चली आऊँगी तुम्हारे पास!

अभी राहें कहाँ चल कर पास आने को, रीति-नीति सभी निभाने को पड़ी हैं . निर्णयों में देर ही होती चली जाती, और भी कठिनाइयाँ आकर अड़ी हैं . अभी कहाँ निवृत्ति मेरी , शेष हैं कुछ ऋण चुकाने को . एक दिन जब चुप न रह कर, बहूँ निर्झऱ सी बिना आयास चली आऊँगी तुम्हारे पास!

मत बुलाना , फिर कहीं कोई विवशता टेर लेगी. टेरना मत अभी, द्विविधा लौट कर फिर घेर लेगी . रस्ते से बुला ले कोई रुकावट , कहीं फिर जाऊँ वहीं चुपचाप. एक दिन सबसे उबर लूँ सिर चढ़े जो दोष, उसी दिन ऐसा लगेगा अब न कोई टोक . बीत जाये यह विषम घड़ियाँ बड़ी हैं, तपन औ', विश्रान्ति शीतल हो कि जब अनयास . चली आऊँगी तुम्हारे पास!

कुछ समझना रह गया होगा , कहीं कच्चापन बचा होगा . पार हो जायें सभी व्यवधान , पूर्ण अपने स्वयं का संधान . एक दिन आँसू जमे , जब पिघल-गल बह जायँ अपने आप , चली आऊँगी तुम्हारे पास!

देह के, मन के अभी तो शेष हैं घेरे . यहाँ के व्यवहार के बाकी अभी फेरे. कामना के साथ कितने जाल - घेरते बन व्याल . सभी धो लूँ दोष, विभ्रमों से मुक्त , हो सहज निष्पाप. नृत्य सी लालित्यमय बन जाय हर पदचाप . चली आऊँगी तुम्हारे पास!

एक दिन अति शान्त मन मैं चली आऊँगी तुम्हारे पास!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Woman Worshipping the Serpent

Paired Painting

Woman Worshipping the Serpent

This evocative illustration captures a moment of quiet domestic piety rooted in ancient traditions. Within the intimate setting of a traditional home, a woman performs the sacred rite of Naga Puja, offering homage to the serpent, a symbol of primal energy and protection in Indian cosmology. The presence of the serpents, depicted with calm reverence rather than fear, highlights the seamless integration of the divine within the mundane activities of daily life. The artist, D. P. Joglekar, masterfully uses soft light and warm tones to create an atmosphere of profound serenity and spiritual dedication, inviting the viewer to witness a timeless act of devotion that bridges the human and the elemental worlds.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ek Din Ati Shant Man carries.