
6 verses · ~3 min
स्वीकार किया होता तो हम आते ही क्यों? इस भाँति पराये देश ढूँढने को साधन अधिकार मिला होता तो बिलगाते ही क्यों!
सीढी बनना स्वीकार नहीं कर पाये हम, सिर चढे रहे हम पर जो थे सुवधाभोगी! सपने साकार कर सकें संभव हो न सका जोगडा बना रह जाता यह घरका जोगी, सागर के तट पर एक रेत का कण भर थे नभ गंगा का तारा बनने को निकल पडे! सामर्थ्य सिद्ध कर देने का अवसर मिलता मानवगरिमा से पूर्ण सहज जीवन मिलता, इस चकाचौंध के बीच डूबने आते क्यों!
बेबसी यही थी बाधायें हो गईं नियति, जब भी आगे बढने को कोई कदम उठा, रोडे अटके, अवरोधों ने बढ रोकी गति सारे उत्साहों पर पानी न फिरा होता अवसाद निराशा से बचने का पथ मिलता आगे बढने के लये पाँव आकुल थे जो, थोडी भी सुविधा नहीं विषम सी द्विविधायें, अपने शैशव,अपने यौवन की गाँव-गली, अपनी माटी को छोड विदेश बसाते क्यों
कितनी रुकावटें, रोडे औ व्यवधान द्वेष कुछ करने की थी बडी तमन्नायें मन में, कोई भी सच को सुननेवाला मिला नहीं अवसर पाया हम खाली हाथ चले आये अपनी मिट्टी का मोह खींचता बार बार, ऊँची ऊँची बातें केवल कहने भर की, जाना समझा तो फिर हम नहीं बहल पाये समझौतोंसे हर पल उद्वेलित हृदय लिये इन आकाशों में पंख खोलने आते क्यों
ईमान बिका है भ्रष्टों के बाजारों में, निष्ठायें लोटीं कूटनीति के चरण तले ऊँचे पव्वों के दाँव जीतते हर अवसर, हर जगह ढोल में पोल,करे किसकी प्रतीति अपने हित हेतु बदल जाते हैं मानदंड, संस्कारहीनता की संस्कृति पनपी ऐसी नेता हैं भाँड छिछोर, भँडैती राज-नीति, निर्लज्ज कुपढ़ निर्धारित करते रीति नीति, उनकी लाठी हाँके ले जाती शासन को जनता जनार्दन उदासीन, जो हो सो हो मान्यता बुद्धि को मिलती लाठी से ऊपर, तो फिर बाहरवालों के काज सुहाते क्यों!
'वसुधा कुटुंब' का पाठ हृदय में धार लिया, अपनी धरती का ऋण हमने स्वीकार लिया अवसर प्रयास को मिला दक्षिणा देने का, सौभाग्य समझ आगे बढ़ हाथों हाथ लिया अपनी संस्कृति के पहरेदार यहाँ है हम मन से अपन स्वजनों से दूर कहां हैं हम कुछ समझे कुछ कर सके अन्यथा सचमुच हम इन अनजाने आकाशों पर छा जाते क्यों
इति
The Poet
प्रतिभा सक्सेना
Pratibha Saxena
Dr. Pratibha Saxena holds a distinct and vital place in contemporary Hindi literature. Her work connects the rigorous intellectual demands of academia with the sensitive realities of human relationships. Born on February 9, 1938, in Madhya Pradesh, her life path took her from the lecture halls of Kanpur, where she worked as an educator, to a diasporic existence in the United States. This geographical shift is highly visible in her diverse literary output, which includes poetry, short stories, and satire. In collections like Uttar Katha and Seema Ke Bandhan, she examines the modern domestic sphere. She highlights the subtle constraints placed upon women and the shifting dynamics of family life with deep psychological insight. Her language carries a quiet and confident thoughtfulness that never shouts but still commands complete attention. Saxena has spent decades enriching Hindi literature, demonstrating that a writer can remain deeply rooted in their native culture while living far from home.

Paired Painting
Sita and Sarama in Ashoka Vatika
In the quiet, sorrowful shadows of the Ashoka Vatika, the divine Sita finds a rare moment of solace in the company of Sarama, the wife of Vibhishana. While Sita remains the embodiment of patient suffering and radiant grace, Sarama acts as her confidante and friend during the long, lonely period of her abduction. This painting captures a profound human connection, as two souls bridge the gap between exile and hope beneath the boughs of a sheltering tree. It is a testament to the power of loyalty and compassion that persists even in the most trying times of despair.
Open the viewer →


