№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
A Parsee Girl

Shanta

अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं

Apni Marzi Se Kahan Apne Safar Ke Hum Hain

Nida Fazli
1 min read 6 versesसफ़रjourneyहवा

6 verses · ~1 min

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं

पहले हर चीज़ थी अपनी मगर अब लगता है अपने ही घर में किसी दूसरे घर के हम हैं

वक़्त के साथ है मिट्टी का सफ़र सदियों तक किसको मालूम कहाँ के हैं किधर के हम हैं

चलते रहते हैं कि चलना है मुसाफ़िर का नसीब सोचते रहते हैं कि किस राहगुज़र के हम हैं

गिनतियों में ही गिने जाते हैं हर दौर में हम हर क़लमकार की बेनाम ख़बर के हम हैं

इति

Nida Fazli

The Poet

निदा फ़ाज़ली

Nida Fazli

A Parsee Girl

Paired Painting

A Parsee Girl

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Apni Marzi Se Kahan Apne Safar Ke Hum Hain carries.