№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Mandodari

Karuna

प्रार्थना बनी रही

Prarthana Bani Rahi

Gopal Singh Nepali
1 min read 2 versesरोटीbreadगरीब

2 verses · ~1 min

रोटियाँ ग़रीब की प्रार्थना बनी रही एक ही तो प्रश्न है रोटियों की पीर का पर उसे भी आसरा आँसुओं के नीर का राज है ग़रीब का ताज दानवीर का तख़्त भी पलट गया कामना गई नहीं रोटियाँ ग़रीब की प्रार्थना बनी रही

चूम कर जिन्हें सदा क्राँतियाँ गुज़र गईं गोद में लिये जिन्हें आँधियाँ बिखर गईं पूछता ग़रीब वह रोटियाँ किधर गई देश भी तो बँट गया वेदना बँटी नहीं रोटियाँ ग़रीब की प्रार्थना बनी रही

इति

Gopal Singh Nepali

The Poet

गोपाल सिंह नेपाली

Gopal Singh Nepali

Mandodari

Paired Painting

Mandodari

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Prarthana Bani Rahi carries.