
सांसों का हिसाब
Sanso Ka Hisab
Shivamangal Singh 'Suman'
1 verse · ~82 lines · 4 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Jeevan Katna Tha Kat Gaya
Gopaldas 'Neeraj'4 verses · ~1 min
जीवन कटना था, कट गया अच्छा कटा, बुरा कटा यह तुम जानो मैं तो यह समझता हूँ कपड़ा पुराना एक फटना था, फट गया जीवन कटना था कट गया।
रीता है क्या कुछ बीता है क्या कुछ यह हिसाब तुम करो मैं तो यह कहता हूँ परदा भरम का जो हटना था, हट गया जीवन कटना था कट गया।
क्या होगा चुकने के बाद बूँद-बूँद रिसने के बाद यह चिंता तुम करो मैं तो यह कहता हूँ करजा जो मिटटी का पटना था, पट गया जीवन कटना था कट गया।
बँधा हूँ कि खुला हूँ मैला हूँ कि धुला हूँ यह विचार तुम करो मैं तो यह सुनता हूँ घट-घट का अंतर जो घटना था, घट गया जीवन कटना था कट गया।
इति

Paired Painting
Lady with a Vessel
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jeevan Katna Tha Kat Gaya carries.