
5 verses · ~1 min
भाई, छेड़ो नहीं, मुझे खुलकर रोने दो। यह पत्थर का हृदय आँसुओं से धोने दो। रहो प्रेम से तुम्हीं मौज से मजुं महल में, मुझे दुखों की इसी झोपड़ी में सोने दो।
कुछ भी मेरा हृदय न तुमसे कह पावेगा किन्तु फटेगा, फटे बिना क्या रह पावेगा, सिसक-सिसक सानंद आज होगी श्री-पूजा, बहे कुटिल यह सौख्य, दु:ख क्यों बह पावेगा?
वारूँ सौ-सौ श्वास एक प्यारी उसांस पर, हारूँ अपने प्राण, दैव, तेरे विलास पर चलो, सखे, तुम चलो, तुम्हारा कार्य चलाओ, लगे दुखों की झड़ी आज अपने निराश पर!
हरि खोया है? नहीं, हृदय का धन खोया है, और, न जाने वहीं दुरात्मा मन खोया है। किन्तु आज तक नहीं, हाय, इस तन को खोया, अरे बचा क्या शेष, पूर्ण जीवन खोया है!
पूजा के ये पुष्प गिरे जाते हैं नीचे, वह आँसू का स्रोत आज किसके पद सींचे, दिखलाती, क्षणमात्र न आती, प्यारी किस भांति उसे भूतल पर खीचें।
इति

Paired Painting
Death of Jatayu
This profound canvas captures a devastating yet deeply tender moment from the Ramayana, where the noble divine eagle Jatayu lies mortally wounded after attempting to rescue Sita from the demon king Ravana. Sita, weeping and full of boundless gratitude, kneels beside the fallen protector, cradling his head in a poignant display of sorrow and reverence. Ravana stands tall in the background, a brooding figure shadowed by his own hubris. Archibald Herman Müller masterfully employs academic realism to infuse the epic mythological scene with raw human emotion, making the viewer feel the heavy silence of the forest and the sacred sacrifice of a fearless soul.
Open the viewer →


