
ShringaraIntermediate
मधुर! बादल, और बादल, और बादल
Madhur! Badal, Aur Badal, Aur Badal
Makhanlal Chaturvedi5 verses · ~1 min
मधुर! बादल, और बादल, और बादल आ रहे हैं और संदेशा तुम्हारा बह उठा है, ला रहे हैं।।
गरज में पुस्र्षार्थ उठता, बरस में कस्र्णा उतरती उग उठी हरीतिमा क्षण-क्षण नया श्रृङ्गर करती बूँद-बूँद मचल उठी हैं, कृषक-बाल लुभा रहे हैं।। नेह! संदेशा तुम्हारा बह उठा है, ला रहे हैं।।
तड़ित की तह में समायी मूर्ति दृग झपका उठी है तार-तार कि धार तेरी, बोल जी के गा उठी हैं पंथियों से, पंछियों से नीड़ के स्र्ख जा रहे हैं मधुर! बादल, और बादल, और बादल आ रहे हैं।।
झाड़ियों का झूमना, तस्र्-वल्लरी का लहलहाना द्रवित मिलने के इशारे, सजल छुपने का बहाना। तुम नहीं आये, न आवो, छवि तुम्हारी ला रहे हैं।। मधुर! बादल, और बादल, और बादल छा रहे हैं,
और संदेशा तुम्हारा बह उठा है, ला रहे हैं।।
इति

Paired Painting
Damayanti and the Swan
In this tender masterpiece, Raja Ravi Varma captures the poignant intersection of myth and human longing. We see Princess Damayanti, a woman of profound grace, entrusting a golden swan with a secret message for her beloved King Nala. The painting breathes life into the Sanskrit epic, the Mahabharata, where the swan acts as a divine intermediary between two hearts separated by distance. Varma masterfully uses the Western academic style to elevate Indian mythology, imbuing the scene with a sense of quiet desperation and eternal hope. Her pose, leaning gently against the stone architecture, reflects the vulnerability of a heart reaching out across the boundaries of the physical world to find its true companion.
Open the viewer →


