№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lord Shiva and Parvati as Hunter and Huntress

Shanta

इस तरह ढक्कन लगाया रात ने

Is Tarah Dhakkan Lagaya Raat Ne

Makhanlal Chaturvedi
1 min read 6 versesरातnightसूर्य

6 verses · ~1 min

इस तरह ढक्कन लगाया रात ने इस तरफ़ या उस तरफ़ कोई न झाँके।

बुझ गया सूर्य बुझ गया चाँद, तस्र् ओट लिये गगन भागता है तारों की मोट लिये!

आगे-पीछे,ऊपर-नीचे अग-जग में तुम हुए अकेले छोड़ चली पहचान, पुष्पझर रहे गंधवाही अलबेले।

ये प्रकाश के मरण-चिन्ह तारे इनमें कितना यौवन है? गिरि-कंदर पर, उजड़े घर पर घूम रहे नि:शंक मगन हैं।

घूम रही एकाकिनि वसुधा जग पर एकाकी तम छाया कलियाँ किन्तु निहाल हो उठीं तू उनमें चुप-चुप भर आया

मुँह धो-धोकर दूब बुलाती चरणों में छूना उकसाती साँस मनोहर आती-जाती मधु-संदेशे भर-भर लाती।

इति

Makhanlal Chaturvedi

The Poet

माखनलाल चतुर्वेदी

Makhanlal Chaturvedi

Lord Shiva and Parvati as Hunter and Huntress

Paired Painting

Lord Shiva and Parvati as Hunter and Huntress

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Is Tarah Dhakkan Lagaya Raat Ne carries.