№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lady in the Moonlight

Shanta

दिन सलीक़े से उगा, रात ठिकाने से रही

Din Salike Se Uga, Raat Thikane Se Rahi

Nida Fazli
1 min read 5 versesदिनdayरात

5 verses · ~1 min

दिन सलीक़े से उगा रात ठिकाने से रही दोस्ती अपनी भी कुछ रोज़ ज़माने से रही

चंद लम्हों को ही बनती हैं मुसव्विर आँखें ज़िन्दगी रोज़ तो तस्वीर बनाने से रही

इस अँधेरे में तो ठोकर ही उजाला देगी रात जंगल में कोई शम्मा जलाने से रही

फ़ासला चाँद बना देता है हर पत्थर को दूर की रौशनी नज़दीक तो आने से रही

शहर में सब को कहाँ मिलती है रोने की फ़ुरसत अपनी इज़्ज़त भी यहाँ हँसने-हँसाने से रही

इति

Nida Fazli

The Poet

निदा फ़ाज़ली

Nida Fazli

Lady in the Moonlight

Paired Painting

Lady in the Moonlight

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Din Salike Se Uga, Raat Thikane Se Rahi carries.