Canvas
Sita Abandoned

KarunaIntermediate

सखि वे मुझसे कह कर जाते

Sakhi Ve Mujhse Kah Kar Jaate

Maithili Sharan Gupt
1 min read 7 versesSeparation

7 verses · ~1 min

सखि, वे मुझसे कहकर जाते, कह, तो क्या मुझको वे अपनी पथ-बाधा ही पाते?

मुझको बहुत उन्होंने माना फिर भी क्या पूरा पहचाना? मैंने मुख्य उसी को जाना जो वे मन में लाते। सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

स्वयं सुसज्जित करके क्षण में, प्रियतम को, प्राणों के पण में, हमीं भेज देती हैं रण में - क्षात्र-धर्म के नाते सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

हु‌आ न यह भी भाग्य अभागा, किसपर विफल गर्व अब जागा? जिसने अपनाया था, त्यागा; रहे स्मरण ही आते! सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

नयन उन्हें हैं निष्ठुर कहते, पर इनसे जो आँसू बहते, सदय हृदय वे कैसे सहते? गये तरस ही खाते! सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

जायें, सिद्धि पावें वे सुख से, दुखी न हों इस जन के दुख से, उपालम्भ दूँ मैं किस मुख से? आज अधिक वे भाते! सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

गये, लौट भी वे आवेंगे, कुछ अपूर्व-अनुपम लावेंगे, रोते प्राण उन्हें पावेंगे, पर क्या गाते-गाते? सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

इति

Maithili Sharan Gupt

The Poet

मैथिलीशरण गुप्त

Maithili Sharan Gupt

Sita Abandoned

Paired Painting

Sita Abandoned

This deeply poignant work captures one of the most heartbreaking moments in the Ramayana, when the noble queen Sita finds herself alone and banished in the deep wilderness. Archibald Herman Muller, a master of blending Western academic oil techniques with Indian mythological subjects, portrays Sita not merely as a mythological archetype, but as a living, breathing woman grappling with sudden isolation. Her delicate hands rest gently on the forest floor, and her sorrowful gaze lifts upward in quiet petition. The surrounding dense, shadowy woods mirror the profound solitude of her exile, yet a subtle warmth emanates from her figure, symbolizing her enduring inner purity and spiritual grace.

Open the viewer →