
10 verses · ~3 min
चारुचंद्र की चंचल किरणें, खेल रहीं हैं जल थल में, स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है अवनि और अम्बरतल में। पुलक प्रकट करती है धरती, हरित तृणों की नोकों से, मानों झूम रहे हैं तरु भी, मन्द पवन के झोंकों से॥
पंचवटी की छाया में है, सुन्दर पर्ण-कुटीर बना, जिसके सम्मुख स्वच्छ शिला पर, धीर-वीर निर्भीकमना, जाग रहा यह कौन धनुर्धर, जब कि भुवन भर सोता है? भोगी कुसुमायुध योगी-सा, बना दृष्टिगत होता है॥
किस व्रत में है व्रती वीर यह, निद्रा का यों त्याग किये, राजभोग्य के योग्य विपिन में, बैठा आज विराग लिये। बना हुआ है प्रहरी जिसका, उस कुटीर में क्या धन है, जिसकी रक्षा में रत इसका, तन है, मन है, जीवन है!
मर्त्यलोक-मालिन्य मेटने, स्वामि-संग जो आई है, तीन लोक की लक्ष्मी ने यह, कुटी आज अपनाई है। वीर-वंश की लाज यही है, फिर क्यों वीर न हो प्रहरी, विजन देश है निशा शेष है, निशाचरी माया ठहरी॥
कोई पास न रहने पर भी, जन-मन मौन नहीं रहता; आप आपकी सुनता है वह, आप आपसे है कहता। बीच-बीच मे इधर-उधर निज दृष्टि डालकर मोदमयी, मन ही मन बातें करता है, धीर धनुर्धर नई नई-
क्या ही स्वच्छ चाँदनी है यह, है क्या ही निस्तब्ध निशा; है स्वच्छन्द-सुमंद गंध वह, निरानंद है कौन दिशा? बंद नहीं, अब भी चलते हैं, नियति-नटी के कार्य-कलाप, पर कितने एकान्त भाव से, कितने शांत और चुपचाप!
है बिखेर देती वसुंधरा, मोती, सबके सोने पर, रवि बटोर लेता है उनको, सदा सवेरा होने पर। और विरामदायिनी अपनी, संध्या को दे जाता है, शून्य श्याम-तनु जिससे उसका, नया रूप झलकाता है।
सरल तरल जिन तुहिन कणों से, हँसती हर्षित होती है, अति आत्मीया प्रकृति हमारे, साथ उन्हींसे रोती है! अनजानी भूलों पर भी वह, अदय दण्ड तो देती है, पर बूढों को भी बच्चों-सा, सदय भाव से सेती है॥
तेरह वर्ष व्यतीत हो चुके, पर है मानो कल की बात, वन को आते देख हमें जब, आर्त्त अचेत हुए थे तात। अब वह समय निकट ही है जब, अवधि पूर्ण होगी वन की। किन्तु प्राप्ति होगी इस जन को, इससे बढ़कर किस धन की!
और आर्य को, राज्य-भार तो, वे प्रजार्थ ही धारेंगे, व्यस्त रहेंगे, हम सब को भी, मानो विवश विसारेंगे। कर विचार लोकोपकार का, हमें न इससे होगा शोक; पर अपना हित आप नहीं क्या, कर सकता है यह नरलोक!
इति
The Poet
मैथिलीशरण गुप्त
Maithili Sharan Gupt
1886 · 1964
The title Rashtriya Kavi National Poet was conferred upon Maithili Sharan Gupt by Mahatma Gandhi, and it was the most accurate literary judgment the Mahatma ever made. At a moment in history when Hindi literature stood at a crossroads between a dying classical tradition and an uncertain modern one, Gupt performed a double act of rescue: he saved the dignity of Khari Boli as a medium worthy of serious literary ambition, and he recovered from the mythology of India the voices that centuries of male centered narrative had buried the Urmilas, the Yashodharas, the women who loved and suffered and persisted at the margins of the great epics while their husbands received all of history's attention. His Bharat Bharati, released in 1912, became the literary proclamation of national self consciousness at a moment when such proclamation was both desperately needed and politically dangerous. He did not write merely about India's past glory he used that past to locate a moral standard against which the present could be measured and found responsible. Gupt was a man of deep humility who built works of imperial scale. He stands at the very origin point of modern Hindi literature, the patriarch in whose shadow all subsequent poets grew.

Paired Painting
Nala and Damayanti in the Forest
This poignant scene captures a moment of profound vulnerability from the ancient epic of the Mahabharata. King Nala, having lost his kingdom and fallen into exile, rests under the protective canopy of the forest with his devoted wife, Damayanti. Despite the heavy burden of their displacement, the artist portrays their bond as a singular sanctuary. The ethereal face appearing in the clouds reminds us of the divine destiny and the watchful gaze of the gods, which accompanies the couple through their trials. It is a work that speaks to the endurance of love amidst the fragility of human fortune, rendered with the soft, flowing grace typical of the early twentieth century Indian nationalist art movement.
Open the viewer →


