Canvas
Shantanu and Ganga

KarunaAdvanced

माफ़ीनामा

Mafinama

Madan Kashyap
3 min read 12 versesHistory

12 verses · ~3 min

मेरी धमनियों में उन राजन्यों का रक्त है जो कभी छत्री रहे तो कभी बाम्हन जिन्होंने बनाया था दुनिया का पहला 'गणतंत्र' मगर तुम्हें नहीं दिया था चुनने का अधिकार

उसके सातों कुल उनके ही थे सातों नदियों पर उनका ही अधिकार था उनके ही कब्ज़े में थीं सातों लोको की कथाएँ

इतिहास में कहीं दर्ज नहीं है कि तुम कहाँ थे और कैसे थे बींसवी सदी में तुमने जिसे बहुत-बहुत याद किया उस गौतम बुद्ध ने भी तुम्हें कितना अपनाया था कुछ ठीक-ठीक पता नहीं

तुम्हारे पुरखे क्या करते थे कैसे जीते थे तन को छुए बिना मन को कैसे छूते थे क्या घृणा करनेवालों से वे भी घृणा करते थे क्या वे अपने घरों में भी बहुत कम बोलते थे

मैं एक 'भरोसा महरा' को जानता हूँ जो हमारे खेतों में हल चलाते थे जग-परोजन में शहनाई भी बजाते थे बातें कम करते थे कम खा कर कम पहन कर ज़िन्दा रहते थे

दूर से उस ईश्वर को प्रणाम करते थे जिसके मन्दिर में जाने की इजाज़त उन्हें नहीं थी धर्म की उन कथाओं को सिर झुका सुनते थे जिनमें उनके पुरखों को नीच-पातकी बताया जाता था

उन्हें लांछनों से ज्यादा पेट की चिंता थी

एक दिन चले गए दुनिया से चुपचाप घी में तली पूरियाँ और आलू-गोभी की रसदार तरकारी खाने की अपनी पुरानी इच्छा को अनाथ छोड़ कर उनके बेटे तो पहले ही जा चुके थे झरिया-अंडाल

ठीक है कि उनकी झोपड़ी नहीं जलाई गई उन्हें कभी लाठियों से पीटा नहीं गया गाँव से खदेरा नहीं गया मगर ज़ुल्म उन्होंने भी कम नहीं सहे ऐसे ज़ुल्म जिन्हें परिभाषित करना भी उनके बस में नहीं था प्रतिकार की तो बात ही दूर रहे मैं शर्मिंदा हूँ अपने पितरों के किए पर उन्होंने मुझे सिखाया भरोसा को छूने से अपवित्र हो जाएगी बाभन देह और मैं दूर रह कर ही सुनता रहा शहनाई ।

हे पितर मुझे आभारी होना चाहिए था तुमने जीवन दिया पहचान दी अपने हिस्से की भूमि दी जहाँ तक हो सका अपने दुख को छुपाए रखा लेकिन मैं तो लज्जा से ग्रस्त हूँ कि तुम पुश्त-दर-पुश्त बने रहे पवित्रता के सौदागर और इतराते रहे अत्याचारों को धर्मसंगत बनाने की अपनी क्रूर चतुराई पर तुम्हें पता ही नहीं था आदमी को आदमी न समझ कर तुम ख़ुद कितने आदमी रह गए थे

हमारे कन्धे पर बेताल की तरह चढ़ा है तुम्हारे दुराचारों का इतिहास अब तुम्हीं बताओ इसे कहाँ ले जाऊँ किस आग से जलाऊँ किस नदी में बहाऊँ!

(2009)

इति

Madan Kashyap

The Poet

मदन कश्यप

Madan Kashyap

1954 · 2000

Madan Kashyap stands as a deeply grounded voice in contemporary Hindi poetry, writing with a fierce protective instinct for the marginalized communities of India. Born in 1954 in Bihar, his verse confronts the harsh realities of rural displacement, neo imperialism, and the crushing weight of global capitalism on agrarian life. In collections like Lekin Udaas Hai Prithvi, he strips away all artificial romanticism to reveal the stark, unfiltered truth of survival. He possesses a remarkably sharp political conscience, yet his poems never devolve into mere propaganda. Instead, they resonate with a deep, aching empathy for those who have been left behind by modern progress. Kashyap writes to ensure that the silent struggles of the peasantry and the working class are permanently recorded in the literary history of the nation.

Shantanu and Ganga

Paired Painting

Shantanu and Ganga

This profound canvas brings to life a haunting moment from the Mahabharata, where the celestial river goddess Ganga walks into the rushing waters with her newborn infant, fulfilling an ancient divine curse. King Shantanu, desperate and bewildered, chases helplessly along the rocky riverbank, his outstretched hand pleading for mercy as the boundary between mortal grief and cosmic destiny shatters before our eyes. Raja Ravi Varma masterfully captures the complex emotional landscape of the scene, contrasting the serene, otherworldly detachment of Ganga with the frantic anguish of the mortal king, all rendered under a turbulent twilight sky.

Open the viewer →