Canvas
Baji Prabhu Deshpande and Chhatrapati Shivaji Maharaj

KarunaAdvanced

क्या सोचा, क्या हुआ

Kya Socha, Kya Hua

Gopal Prasad Vyas
3 min read 11 versesFreedomCorruptionSatire

11 verses · ~3 min

मैं हिन्दी का अदना कवि हूं, कलम घिसी है, गीत रचे हैं। व्यंग्य और उपहास किए हैं, बहुत छपे हैं, बहुत बचे हैं। मैंने भी सपने देखे थे, स्वतंत्रता से स्वर्ग मिलेगा। मुरझाए जन-मन-मानस में, प्रसन्नता का कलम खिलेगा।

इसीलिए ही लाठी खाईं, घर-जमीन भी फिसल गई थीं। गोरों की गोलियां बगल से, सन-सन करती निकल गई थीं। पत्नी की परवाह नहीं की, बच्चे भी अनाथ डोले थे। पर स्वतंत्रता के आते ही, नेताओं की जय बोले थे।

लाखों जन ऐसे भी निकले, जो कि सुबह थे, शाम हो गए। जिनके घर नीलाम हो गए, सर भी कत्ले-आम हो गए। और हजारों ऐसे भी थे, जो अपनापन भूल गए थे। हंसते-हंसते कोड़े खाए, फिर फांसी पर झूल गए थे।

जो जंगल-जंगल भटके थे, छिपे-छिपे सब-कुछ करते थे। आजादी की आग लगी थी, और मारकर ही मरते थे। कुछ उनमें फाकानशीन थे, जिंदा रहने की मशीन थे, झंडे पर कुर्बान होगए, भारत मां की शान होगए।

जिनके लिए जेल मंदिर था, सदा पैर उसके अंदर था। पराधीनता ही डायन थी, हर गोरा उनको बंदर था। जो सिर का सौदा करते थे, नाम सुना दुश्मन डरते थे। कुछ होली, कुछ ईद होगए, लाखों वीर शहीद होगए।

मेरी तरह सभी ने यारो, रात-रात सपने बोए थे। भारत मां की दीन-दशा पर, ज़ार-ज़ार हम सब रोए थे। सिर्फ इसलिए- अपना भारत फिर से शोषणहीन हो सके। मिटे विषमता, सरसे समता, जन-गण स्वस्थ, अदीन हो सके।

उन्हें क्या पता, यह स्वतंत्रता, कुछ वर्षों में ऐसी होगी। पुलिस और भी जालिम होगी सत्ता बन जाएगी रोगी। जनता द्वारा चुनकर नेता, फिर से भोगी बन जाएंगे। अफसर लोभी हो जाएंगे, ढोंगी योगी बन जाएंगे।

राजा अंधा हो जाएगा, अंधी हो जाएगी रानी। अंधे रायबहादुर होंगे, अंधे बन जाएंगे ज्ञानी। अंधी पुलिस, प्रशासन अंधा, अंधे वोटर, अंधा चंदा। कहाँ-कहाँ तक मित्र गिनाएं, अंधी पीसें कुत्ते खाएं।

अंधों की दुनिया में यारो, अब अंधों की ही कीमत है। अंधे लोग रेबड़ी बांटें, अंधों का ही अब बहुमत है। क्यों करते आश्चर्य, कमाई अंधी है, सब जोड़ रहे हैं। जिसकी जहाँ आँख खुलती है, उसकी मिलकर फोड़ रहे हैं।

ये विकास है, यही प्रगति है, यही योजना का वितान है। सबको अंधा करते जाओ, स्वतंत्रता का नवविहान है। आजादी का यही सुफल है, अरे शहीदो, नाचो-गाओ! आसमान से फूल नहीं तो, थोड़े से आँसू टपकाओ!

अब तिजाब ही गंगाजल है, जुल्मों का पर्याय पुलिस है। जो इसको असत्य कहता है, वह झूठा है, वही फुलिश है।

इति

Gopal Prasad Vyas

The Poet

गोपालप्रसाद व्यास

Gopal Prasad Vyas

1915 · 2005

Gopal Prasad Vyas possessed the rare and difficult gift of using humor to speak profound truths. Born in 1915 near Govardhan in Mathura, his formal education was cut short by his active participation in the Indian independence movement. This early exposure to political struggle shaped his worldview, giving him a deep understanding of human nature and societal contradictions. He became a giant of Hasya Ras, the tradition of humorous and satirical poetry, writing verses that made audiences laugh before forcing them to confront their own hypocrisies. Collections like To Mein Kya Karoon and Ras Rasamrit showcase his ability to dissect social norms with sharp wit and absolute clarity. He was the visionary founder of the Rastriya Kavi Sammelan, an annual gathering at the Red Fort that brought poetry directly to the masses. Honored with the Padma Shri in 1965, Vyas lived until 2005, leaving behind a legacy that proves laughter is one of the most effective instruments of social critique.

Baji Prabhu Deshpande and Chhatrapati Shivaji Maharaj

Paired Painting

Baji Prabhu Deshpande and Chhatrapati Shivaji Maharaj

This painting captures a profound moment of sacrifice and undying loyalty in the history of the Maratha Empire. It depicts Baji Prabhu Deshpande, the valiant commander, standing before his sovereign, Chhatrapati Shivaji Maharaj. The setting is the rugged pass of Ghodkhind, which would later be renamed Pavan Khind, or the Pass of the Sacred, in honor of the blood spilled there. Baji Prabhu pledged to hold back the enemy forces to ensure the safe passage of his king, fighting until his very last breath. His stance reflects a lifetime of devotion, while the king gestures toward the path ahead, heavy with the knowledge of the sacrifice his loyal friend was prepared to make. It remains a poignant symbol of the bond between a leader and a devoted servant, echoing through the hills of Maharashtra as an eternal testament to courage.

Open the viewer →