Canvas
Scene Of Hindu Marriage Ceremony

HasyaIntermediate

जूते चले गए

Jute Chale Gaye

Gopal Prasad Vyas
3 min read 18 versesHumourPoliticsSatire

18 verses · ~3 min

जी, कुछ भी बात नहीं थी, अच्छा-बीछा घर से आया था। बीवी ने बड़े चाव से मुझको, बालूजा पहनाया था।

बोली थीं, “देखो, हंसी नहीं, जब कभी मंच पर जाना तुम। ये हिन्दी का सम्मेलन है, जूतों को ज़रा बचाना तुम!”

“क्या मतलब ?” तो हंसकर बोलीं- “जब से आज़ादी आई है, 'जग्गो के चाचा' तुमने तो, सारी अकल गंवाई है!

इन सभा और सम्मेलन में जो बड़े-बड़े जन आते हैं। तुम नहीं समझना इन्हें बड़े, उद्देश्य खींचकर लाते हैं।

इनमें आधे तो ऐसे हैं, जिनको घर में कुछ काम नहीं। आधे में आधे ऐसे हैं, जिनको घर में आराम नहीं।

मतलब कि नहीं बीवी जिनके, या बीवी जिन्हें सताती है। या नए-नए प्रेमीजन हैं, औ' नींद देर से आती है।”

मैंने टोका-लेक्चर छोड़ो, मतलब की बात बताओ तुम! लाओ, होती है देर, जरा वह ओवरकोट उठाओ तुम।

“हे कामरेड, हिन्दीवालों की, निंदा नहीं किया करते। ये सरस्वती के पूत, किसी के जूते नहीं लिया करते।

फिर सम्मेलन में तो सजनी नेता-ही-नेता आते हैं, उनको जूतों की कौन कमी! आते-खाते ले जाते हैं।”

तो बोलीं, “इन बातों को मैं, बिलकुल भी नहीं मानती हूँ, मैं तुमको और तुम्हारे, नेताओं को खूब जानती हूँ।

सच मानो, नहीं मज़ाक, सभा में ऐसे ही कुछ आते हैं, जो ऊपर से सज्जन लगते, लेकिन जूते ले जाते हैं।

सो मैं जतलाए देती हूँ, जूतों से अलग न होना तुम! ये न्यू कट अभी पिन्हाया है, देखो न इसे खो देना तुम!

उन स्वयंसेवकों की बातों पर, हरगिज ध्यान न देना तुम। ये लंबी-लंबी जेबें हैं, जूते इनमें रख लेना तुम।”

पर क्या बतलाऊँ मैं साहब, बीवी का कहा नहीं माना, औरत कह करके टाल दिया, बातों का मर्म नहीं जाना।

मैं कुछ घंटों के लिए लीडरी, करने को ललचा आया, जूतों को जेब न दिखलाई, बाहर ही उन्हें छोड़ आया।

मैं वहां मंच पर बैठा, बस, खुद को ही पंत समझता था, पब्लिक ने चौखट समझा हो, खुद को गुणवंत समझता था।

जी, जूतों की क्या बात, वहां मैं अपने को ही भूल गया, जो भीड़ सामने देखी तो हिन्दी का नेता फूल गया।

पर खुली मोह-निद्रा मेरी, तो उदित पुराने पाप हुए, बाहर आ करके देखा तो जूते सचमुच ही साफ हुए।

इति

Gopal Prasad Vyas

The Poet

गोपालप्रसाद व्यास

Gopal Prasad Vyas

1915 · 2005

Gopal Prasad Vyas possessed the rare and difficult gift of using humor to speak profound truths. Born in 1915 near Govardhan in Mathura, his formal education was cut short by his active participation in the Indian independence movement. This early exposure to political struggle shaped his worldview, giving him a deep understanding of human nature and societal contradictions. He became a giant of Hasya Ras, the tradition of humorous and satirical poetry, writing verses that made audiences laugh before forcing them to confront their own hypocrisies. Collections like To Mein Kya Karoon and Ras Rasamrit showcase his ability to dissect social norms with sharp wit and absolute clarity. He was the visionary founder of the Rastriya Kavi Sammelan, an annual gathering at the Red Fort that brought poetry directly to the masses. Honored with the Padma Shri in 1965, Vyas lived until 2005, leaving behind a legacy that proves laughter is one of the most effective instruments of social critique.

Scene Of Hindu Marriage Ceremony

Paired Painting

Scene Of Hindu Marriage Ceremony

This captivating composition brings us into the intimate, joyous world of a traditional Indian wedding celebration, captured through the masterful brushwork of Mahadev Viswanath Dhurandhar. The artist presents a vibrant gathering of women adorned in exquisite sarees, their expressions filled with gentle smiles, shared laughter, and quiet excitement. Dhurandhar, a pioneer of the Bombay School of Art, dedicated his life to portraying the rich tapestry of Indian social life with deep empathy and ethnographic precision. In this painting, every fold of fabric and delicate piece of jewelry reflects a profound reverence for indigenous customs and feminine grace, preserving a fleeting moment of cultural heritage that continues to resonate across generations.

Open the viewer →