
4 verses · ~1 min
तुम इतनी देर तक घूरते रहे अंधेरे को कि तुम्हारी पुतलियों का रंग काला हो गया किताबों को ओढा इस तरह कि शरीर कागज़ हो गया
कहते रहे मौत आए तो इस तरह जैसे पानी को आती है वह बदल जाता है भाप में आती है पेड़ को वह दरवाज़ा बन जाता है जैसे आती है आग को वह राख बन जाती है
तुम गाय का थान बन जाना दूध बनकर बरसना भाप बनकर चलाना बड़े-बड़े इंजन भात पकाना जिस रास्ते को हमेशा बंद रहने का शाप मिला उस पर दरवाज़ा बनकर खुलना राख से मांजना बीमार माँ की पलंग के नीचे रखे बासन
तुम एक तीली जलाना उसे देर तक घूरना
इति

Paired Painting
Reclining Nair Lady
In this magnificent masterwork, Raja Ravi Varma captures a quiet, intimate moment of serene contemplation in the life of a Kerala noblewoman. Reclining gracefully upon plush cushions, the Nair lady holds our gaze with a mixture of confidence and tender repose, while an attendant discreetly fans her from behind. Varma bridges traditional Indian textiles and ornaments with European academic realism, immortalizing the dignified grace of nineteenth-century Kerala aristocracy. Every fold of the pristine white mundu and every glint of gold jewelry is rendered with an exquisite reverence, transforming a simple domestic scene into an enduring symbol of cultural heritage.
Open the viewer →


