
7 verses · ~2 min
बहुत महंगा है और दकियानूसी भी पर खेलना चाहिए खेल पृथ्वी-पृथ्वी भी कभी कभार ही सही, किसी न किसी अन्तराल पर। हिला देना चाहिए पूरी पृथ्वी को कनस्तर सा, खेल-खेल में। और कर देना चाहिए सब कुछ गड्ड मड्ड हिला-हिला कर कुछ ऐसे कि खो जाए तमाम निजी रिश्ते, सीमांत, दिशाएं और वह सब जो चिपकाए रख हमें, हमें नहीं होने देता अपने से बाहर।
लगता है या लगने लगा है या फिर लगने लग जाएगा कि कई बार बेहतर होता है कूड़ेदान भी हमसे (और शैली है महज 'हमसे') कम से कम सामूहिक तो होती है सड़ांध कूड़ेदान की। हम तो जीते चले जाते हैं अपनी-अपनी संड़ांध में और लड़ ही नहीं युद्ध तक कर सकते हैं अपनी-अपनी सड़ांध की सुरक्षा में।
क्या होगा उन खुशबुओं की फसलों का और क्या होगा उनका जो जुटे हैं उन्हें सींचने में, लहलहाने में। ख़ैर है कि अभी अनशन पर नहीं बैठी हैं ये फसलें खुशबुओं की कि इनके पास न पता है जन्तर मन्तर का और न ही पार्लियामेंट स्ट्रीट का। गनीमत है अभी। बहुत तीखा होता हे सामूहिक खुशबुओं का सैलाब और तेज़ तर्रार भी फाड़ सकता हे जो नासापुटों तक को।
डरातीं नहीं खुशबुएँ सड़ांध सी पर डरतीं भी नहीं। आ गईं अगर लुटाने पर तो नहीं रह पाएगा अछूता एक भी कोना खुशबुओं से। उनके पास और है भी क्या सिवा खुशबुएँ लुटाने के!
बहुत कठिन होगा करना युद्ध खुशबुओं से बहुत कठिन होगा अगर आ गईं मोरचे पर खुशबुएँ।
खुशबुएँ हमें हम से बाहर लाती हैं। खुशबुएँ हमसे ब्रह्माण्ड सजाती हैं। खुशबुएँ हमें ब्रह्माण्ड बनाती हैं। खुशबुएँ महज खुशबू होती हैं। खुशबुएँ हमें पृथ्वी-पृथ्वी का खतरनाक खेल खिलाती हैं और किसी न किसी अन्तराल पर हमें एकसार करती हैं, हिलाती हैं।
गनीमत है कि अभी अनशन से दूर हैं हमारी खुशबुएँ।
इति
The Poet
दिविक रमेश
Divik Ramesh
1946 · 1980s
Divik Ramesh occupies a highly respected position in Hindi literature as a writer who treats both adult and children's poetry with equal intellectual rigor. Born Ramesh Chand Sharma in 1946 in Delhi, he dedicated his career to teaching while simultaneously building a vast and diverse body of literary work. He writes with a profound awareness of social inequalities and the quiet anxieties of modern urban life. His poetry collections, such as Khuli Aankhon Mein Aakash and Raste Ke Beech, are marked by a straightforward honesty that refuses to hide behind complex metaphors. Beyond his poetry for adults, he has made an immense contribution to children's literature, a field often overlooked by serious writers. Recognizing this lifelong dedication, he was awarded the Sahitya Akademi Bal Sahitya Puraskar in 2018. He has also translated extensively, building cultural bridges between Indian and South Korean literature. He is a writer who believes that literature must remain accessible, compassionate, and deeply rooted in human empathy.

Paired Painting
The Flower Girl
In the quiet brilliance of this canvas, C. Raja Raja Varma invites us into a moment of profound stillness. While his brother Ravi Varma often sought the theatrical and the divine, Raja Raja Varma found his muse in the gentle reality of the Indian landscape and its people. Here, a young woman is draped in the pristine white garments typical of Kerala, her form leaning against the ancient, textured bark of a forest tree. There is a deep, reverent humanity in her gaze: a soft reflection of a life lived in rhythm with nature. The basket of red flowers she cradles serves as a vibrant heartbeat against the muted greens and browns of the woods. This painting is a sacred dialogue between the artist and the earth, capturing the fleeting grace of a common girl with the dignity of a queen.
Open the viewer →


