
16 verses · ~3 min
ढीली करो धनुष की डोरी, तरकस का कस खोलो , किसने कहा, युद्ध की वेला चली गयी, शांति से बोलो? किसने कहा, और मत वेधो ह्रदय वह्रि के शर से, भरो भुवन का अंग कुंकुम से, कुसुम से, केसर से?
कुंकुम? लेपूं किसे? सुनाऊँ किसको कोमल गान? तड़प रहा आँखों के आगे भूखा हिन्दुस्तान ।
फूलों के रंगीन लहर पर ओ उतरनेवाले! ओ रेशमी नगर के वासी! ओ छवि के मतवाले! सकल देश में हालाहल है, दिल्ली में हाला है, दिल्ली में रौशनी, शेष भारत में अंधियाला है ।
मखमल के पर्दों के बाहर, फूलों के उस पार, ज्यों का त्यों है खड़ा, आज भी मरघट-सा संसार ।
वह संसार जहाँ तक पहुँची अब तक नहीं किरण है जहाँ क्षितिज है शून्य, अभी तक अंबर तिमिर वरण है देख जहाँ का दृश्य आज भी अन्त:स्थल हिलता है माँ को लज्ज वसन और शिशु को न क्षीर मिलता है
पूज रहा है जहाँ चकित हो जन-जन देख अकाज सात वर्ष हो गये राह में, अटका कहाँ स्वराज?
अटका कहाँ स्वराज? बोल दिल्ली! तू क्या कहती है? तू रानी बन गयी वेदना जनता क्यों सहती है? सबके भाग्य दबा रखे हैं किसने अपने कर में? उतरी थी जो विभा, हुई बंदिनी बता किस घर में
समर शेष है, यह प्रकाश बंदीगृह से छूटेगा और नहीं तो तुझ पर पापिनी! महावज्र टूटेगा
समर शेष है, उस स्वराज को सत्य बनाना होगा जिसका है ये न्यास उसे सत्वर पहुँचाना होगा धारा के मग में अनेक जो पर्वत खडे हुए हैं गंगा का पथ रोक इन्द्र के गज जो अडे हुए हैं
कह दो उनसे झुके अगर तो जग मे यश पाएंगे अड़े रहे अगर तो ऐरावत पत्तों से बह जाऐंगे
समर शेष है, जनगंगा को खुल कर लहराने दो शिखरों को डूबने और मुकुटों को बह जाने दो पथरीली ऊँची जमीन है? तो उसको तोडेंगे समतल पीटे बिना समर कि भूमि नहीं छोड़ेंगे
समर शेष है, चलो ज्योतियों के बरसाते तीर खण्ड-खण्ड हो गिरे विषमता की काली जंजीर
समर शेष है, अभी मनुज भक्षी हुंकार रहे हैं गांधी का पी रुधिर जवाहर पर फुंकार रहे हैं समर शेष है, अहंकार इनका हरना बाकी है वृक को दंतहीन, अहि को निर्विष करना बाकी है
समर शेष है, शपथ धर्म की लाना है वह काल विचरें अभय देश में गाँधी और जवाहर लाल
तिमिर पुत्र ये दस्यु कहीं कोई दुष्काण्ड रचें ना सावधान हो खडी देश भर में गाँधी की सेना बलि देकर भी बलि! स्नेह का यह मृदु व्रत साधो रे मंदिर औ' मस्जिद दोनों पर एक तार बाँधो रे
समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध
इति
The Poet
रामधारी सिंह 'दिनकर'
Ramdhari Singh 'Dinkar'
1908 · 1974
There are poets who write of an age, and there are poets who become the age itself. Ramdhari Singh 'Dinkar' belongs entirely to the latter, a man in whom the entire volcanic conscience of a colonized and awakening civilization found its most thunderous utterance. He did not arrive at poetry. He erupted into it, carrying the red earth of Bihar's Simariya, the grief of a humiliated nation, and the primordial fire of Kshatriya rage that runs like lava beneath the crust of centuries. His verse was never merely literature, it was the psychological armature of a people learning to stand upright after centuries of bowed submission. When Dinkar wrote of Veer Rasa, it was not an aesthetic exercise. It was a consecration. His words did not describe courage, they manufactured it, pressing it into the chests of readers who had forgotten what courage smelled like. Works like Kurukshetra, Urvashi, and Rashmirathi are not books, they are monuments hewn from the granite of collective destiny. Rashmirathi alone resurrected Karna from the footnotes of mythology and placed him at the very center of moral tragedy, making the question of righteousness ache with a freshness that still draws blood. He carried the dust of ancient battlefields on his tongue and the roar of the Ganga in his lungs. Nehru wept at his verses. Parliament fell silent when he read. India named him Rashtrakavi, the poet of the nation, and it was the single most honest title the republic ever conferred. In the grand cathedral of Hindi literature, Dinkar is not a pillar. He is the foundation stone.

Paired Painting
Shivaji Maharaj at Agra
This evocative scene captures the tension and strategic gravity of Chhatrapati Shivaji Maharaj during his historic visit to the Mughal court in Agra. It represents a pivotal moment in Indian history where the sovereign of the Maratha Empire stood firm against the geopolitical weight of the Mughal Emperor Aurangzeb. The composition emphasizes the quiet dignity and alert posture of the Maharaj, surrounded by his loyal confidants in a confined, ornate space that hints at the peril of his circumstances. The artwork serves as a profound meditation on courage, diplomacy, and the unyielding spirit of a leader who navigated the complexities of power with wisdom and strength.
Open the viewer →


