
यह देश हमारा
Yeh Desh Hamara
Chandrasen Virat
4 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
वंदन मेरे देश – तेरा वंदन मेरे देश पूजन,अर्चन,आराधन,अभिनन्दन मेरे देश
तुझसे पाई माँ की ममता और पिता का प्यार तेरे अन्न,हवा,पानी से देह हुई तैयार तेरी मिट्टी-मिट्टी कब है, चंदन मेरे देश वंदन मेरे देश – तेरा वंदन मेरे देश .
भिन्न-भिन्न भाषाएँ , भूषा यद्यपि धर्म अनेक किन्तु सभी भारतवासी हैं और हृदय है एक तुझ पर बलि है ,हृदय –हृदय का स्पंदन मेरे देश वंदन मेरे देश – तेरा वंदन मेरे देश .
पर्वत, सागर, नदियाँ ऐसा दृश्य कहाँ , स्वर्ग अगर है कहीं धरा पर तो है सिर्फ यहाँ तू ही दुनियाँ की धरती का वंदन मेरे देश वंदन मेरे देश – तेरा वंदन मेरे देश .
इति

Paired Painting
Bharat Mata
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vandan Mere Desh carries.