
20 verses · ~2 min
मन-मोहिनी प्रकृति की गोद में जो बसा है। सुख-स्वर्ग-सा जहाँ है वह देश कौन-सा है?
जिसका चरण निरंतर रतनेश धो रहा है। जिसका मुकुट हिमालय वह देश कौन-सा है?
नदियाँ जहाँ सुधा की धारा बहा रही हैं। सींचा हुआ सलोना वह देश कौन-सा है?
जिसके बड़े रसीले फल, कंद, नाज, मेवे। सब अंग में सजे हैं, वह देश कौन-सा है?
जिसमें सुगंध वाले सुंदर प्रसून प्यारे। दिन रात हँस रहे है वह देश कौन-सा है?
मैदान, गिरि, वनों में हरियालियाँ लहकती। आनंदमय जहाँ है वह देश कौन-सा है?
जिसकी अनंत धन से धरती भरी पड़ी है। संसार का शिरोमणि वह देश कौन-सा है?
सब से प्रथम जगत में जो सभ्य था यशस्वी। जगदीश का दुलारा वह देश कौन-सा है?
पृथ्वी-निवासियों को जिसने प्रथम जगाया। शिक्षित किया सुधारा वह देश कौन-सा है?
जिसमें हुए अलौकिक तत्वज्ञ ब्रह्मज्ञानी। गौतम, कपिल, पतंजलि, वह देश कौन-सा है?
छोड़ा स्वराज तृणवत आदेश से पिता के। वह राम थे जहाँ पर वह देश कौन-सा है?
निस्वार्थ शुद्ध प्रेमी भाई भले जहाँ थे। लक्ष्मण-भरत सरीखे वह देश कौन-सा है?
देवी पतिव्रता श्री सीता जहाँ हुईं थीं। माता पिता जगत का वह देश कौन-सा है?
आदर्श नर जहाँ पर थे बालब्रह्मचारी। हनुमान, भीष्म, शंकर, वह देश कौन-सा है?
विद्वान, वीर, योगी, गुरु राजनीतिकों के। श्रीकृष्ण थे जहाँ पर वह देश कौन-सा है?
विजयी, बली जहाँ के बेजोड़ शूरमा थे। गुरु द्रोण, भीम, अर्जुन वह देश कौन-सा है?
जिसमें दधीचि दानी हरिचंद कर्ण से थे। सब लोक का हितैषी वह देश कौन-सा है?
बाल्मीकि, व्यास ऐसे जिसमें महान कवि थे। श्रीकालिदास वाला वह देश कौन-सा है?
निष्पक्ष न्यायकारी जन जो पढ़े लिखे हैं। वे सब बता सकेंगे वह देश कौन-सा है?
छत्तीस कोटि भाई सेवक सपूत जिसके। भारत सिवाय दूजा वह देश कौन-सा है?
इति
The Poet
रामनरेश त्रिपाठी
Ramnaresh Tripathi
1889 · 1962
Ramnaresh Tripathi occupied a crucial transitional space in Hindi literature, arriving just before the onset of the Chhayavaad romantic movement and enriching the Khari Boli poetic tradition. Born in 1889 in the Sultanpur district of Uttar Pradesh, he was a deeply committed patriot, educator, and researcher. His major narrative epics Milan, Pathik, and Swapna broke away from traditional mythological subjects to focus on ordinary individuals striving for the freedom of their nation. These works instilled a fierce sense of duty and moral idealism in a generation preparing for the independence struggle. Furthermore, Tripathi accomplished a monumental feat of literary preservation through his Kavita Kaumudi, a multi volume compilation that archived folk songs from rural India long before the term ethnomusicology existed. He passed away in 1962, leaving behind a legacy defined by immense cultural service. His iconic prayer Hey Prabhu Anand Daata remains deeply embedded in the morning assemblies of thousands of Indian schools, continuing to guide the moral compass of the nation.

Paired Painting
The Coronation of Rama
This sacred scene captures the profound moment of Ramrajyabhisheka, the coronation of Lord Rama upon his return to Ayodhya. Mahadev Vishwanath Dhurandhar, a master of his craft, depicts the divine couple seated upon a golden throne as sages perform the final rituals of anointment. Hanuman, the devoted servant, sits humbly at the feet of his Lord, embodying pure bhakti. The composition radiates a sense of eternal harmony and righteous governance, which resonated deeply with the Indian public during the nationalist movement. Through the medium of the chromolithograph, this image entered the domestic spaces of millions, transforming private homes into sites of communal worship and national pride.
Open the viewer →


