№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Death of Jatayu

Karuna

उठा लो

Utha Lo

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 8 versesआत्माsoulफूल

8 verses · ~1 min

उठा लो आत्मा का यह फूल

जो तूफ़ान के थपेड़े से धूल में गिर गया है उठा लो इसे

चुनना तो वृंत पर से हो सकता था

मगर अब वह वृंत पर नहीं धूल पर है

उठा लो आत्मा का यह फूल धूल पर से

धूल को वृंत की तरह दुख भी नहीं होगा

और चुने जाने का दर्द नहीं होगा फूल को उठा लो

आत्मा का यह फूल जो तूफ़ान के थपेड़े से धूल में गिर गया है!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

The Death of Jatayu

Paired Painting

The Death of Jatayu

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Utha Lo carries.