№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Urvashi and Pururavas in the Forest

Shringara

उसे क्या नाम दूँ

Use Kya Naam Doon

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 3 versesमौनsilenceअँधेरा

3 verses · ~1 min

उसे क्या नाम दूँ जिसे मैंने अपनी बुद्धि के अँधेरे में देखा नहीं छुआ जिसने मेरे छूने का जवाब छूने से दिया

और जिसने मेरी चुप्पी पर अपनी चुप्पी की मोहर लगाई जिसने मेरी बुद्धि के अँधेरे पर मेरे मन की अँधेरे की तहों पर तहें जमाईं

और फिर जगा दिया मुझे ऐसे एक दिन में जिसमें आकाश तारों से भी भरा था वातावरण जिसमें दूब की तरह हरा था और कोमल!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Urvashi and Pururavas in the Forest

Paired Painting

Urvashi and Pururavas in the Forest

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Use Kya Naam Doon carries.