
3 verses · ~1 min
तुम काग़ज़ पर लिखते हो वह सड़क झाड़ता है तुम व्यापारी वह धरती में बीज गाड़ता है । एक आदमी घड़ी बनाता एक बनाता चप्पल इसीलिए यह बड़ा और वह छोटा इसमें क्या बल ।
सूत कातते थे गाँधी जी कपड़ा बुनते थे , और कपास जुलाहों के जैसा ही धुनते थे चुनते थे अनाज के कंकर चक्की पीसते थे आश्रम के अनाज याने आश्रम में पिसते थे जिल्द बाँध लेना पुस्तक की उनको आता था भंगी-काम सफाई से नित करना भाता था । ऐसे थे गाँधी जी ऐसा था उनका आश्रम गाँधी जी के लेखे पूजा के समान था श्रम ।
एक बार उत्साह-ग्रस्त कोई वकील साहब जब पहुँचे मिलने बापूजी पीस रहे थे तब । बापूजी ने कहा - बैठिये पीसेंगे मिलकर जब वे झिझके गाँधीजी ने कहा और खिलकर सेवा का हर काम हमारा ईश्वर है भाई बैठ गये वे दबसट में पर अक्ल नहीं आई ।
इति

Paired Painting
Brahmin Women Collecting Water
This delicate hand colored lithograph captures a tranquil scene of daily ritual and community life in nineteenth century India. Rendered with the observational eye of European printmakers publishing in Paris, the artwork portrays Brahmin women gathered around a stone well to collect water. Every gesture, from the balanced posture of the woman carrying the vessel upon her head to the gentle cooperation of those dipping and lifting pots, speaks to the grace embedded in everyday chores. The surrounding landscape, dotted with traditional architecture and lush foliage, provides a serene backdrop that honors the quiet dignity of these women.
Open the viewer →


