
गीत-फ़रोश
Geet-Farosh
Bhawani Prasad Mishra
5 verses · ~47 lines · 3 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
नाक में बेसर सिर पर टोपी सारे मूंह पर केसर थोपी सरबेसर तब चले बज़ार लड़के पीछे लगे हज़ार|
पंडित जी ने मौका देखा कहा, दिखाओ हाथ की रेखा पास-फेल सब बतला दूंगा पांच पांच पैसे भर लूँगा|
हाथ हज़ार सामने फैले बने सभी पंडित के चेले पंडित जी ने कहा- “पास सब, पैसे लाओ पांच-पांच पैसे दे-दे कर जाओ, सब घर जाओ पढ़ो व्याकरण, गणित लगाओ|
पैसे मिल गए पांच हज़ार सरबेसर जी चले बज़ार मुंह पर फिर से केसर थोपी ठीक जमा कर सिर पर टोपी!
इति

Paired Painting
A Preacher Expounding the Poorans, In the Temple of Unn Poorna, Benares
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pandit Sarbesar carries.