
पुकार कर
Pukar Kar
Bhawani Prasad Mishra
2 verses · ~6 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

5 verses · ~1 min
गतिहीन समय ने मुझे इस तरह फेंक दिया है अपने से दूर जिस तरह फेंक नहीं पाती हैं चट्टान लहरों को मैं समय तक आया था यों कि उसे भी आगे बढाऊँ
मगर उसने मुझे पीछे फेंक दिया है मैं चला था जहाँ से अलबत्ता वहां तक तो नहीं ढकेल पाया है वह मुझे
और कुछ न कुछ मेरा समय को भले नहीं सरका पाया है आगे
ख़ुद कुछ आगे चला गया है उससे लाँघकर उसे छिटक गये हैं मेरे शब्द मगर मैं उसे अब समूचा लाँघकर आगे बढ़ना चाहता हूँ
अभी नहीं हो रहा है उतना इतना करना है मुझे और इसके लिए मैं फिर आऊँगा
इति

Paired Painting
Parashurama, the Sixth Avatar of Lord Vishnu
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Main Phir Aaunga carries.