Canvas
Damayanti and Her Maidservant

ShringaraAdvanced

क्या हर्ज़ है

Kya Harz Hai

Bhawani Prasad Mishra
2 min read 14 versesDreamsFarewellBeauty

14 verses · ~2 min

क्या हर्ज़ है अगर अब विदा ले लें हम एक सपने से

जो तुमने भी देखा था और मैंने भी दोनों के सपने में

कोई भी फ़र्क नहीं था ऐसा तो नहीं कहूँगा

फ़र्क था मगर तफ़सील -भर का मूलतः

सपना एक ही था शुरू हुआ था वह एक ही समय एक ही जगह एक ही कारण से मगर उसे देखा था दो आमने – सामने खड़े व्यक्तियों ने

इसलिए एक ने ज्यादातर भाग इस तरफ़ का देखा दुसरे ने उस तरफ का एक ने देखा

जिस पर डूबते सूरज की किरणें पर रहीं थीं ऐसा एक निहायत ख़ूबसूरत चेहरा लगभग असंभव रूप से सही और सुन्दर नाक घनी भौहें पतले ओंठ घनी और बिखरी केश राशि सरो जैसा क़द और आखें मदभरी न कहो मद भरने वाली तो कह ही सकते हैं और दूसरों ने देखा

डूबते सूरज की तरफ़ पीठ थी जिसकी ऐसा एक व्याक्ति लगभग बंधा हुआ- सा अपने ही रूप की डोर से सपने लम्बे लगते हैं मगर वे सचमुच लम्बे नहीं होते हमारे लम्बे लगने वाले

सपने में बड़ी- बड़ी घटनाएँ हुईं डूबे बहे उतराये

हम सुख – दुख में और फिर जब सपना टूट गया तो हमने आदमी की तमाम जिदों की तरह इस बात की जिद की

कि सपना हम देखते रहेंगे मगर बहुत दिनों से सोच रहा हूँ मैं और अब पूछ रहा हूँ तुमसे

क्या हर्ज़ है अगर अब विदा ले लें हम उस सपने से जो हमने सच पूछो तो

थोड़ी देर एक साथ देखा और जाग जाने पर भी जिसे बरसों से

पूरी ज़िद के साथ पकड़े हैं बल्कि पकड़े रहने का बहाना किये हैं!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Damayanti and Her Maidservant

Paired Painting

Damayanti and Her Maidservant

In this deeply moving masterwork, Raja Ravi Varma captures the ethereal princess Damayanti lost in the sweet, agonizing throes of longing for Nala, the king of Nishadha. Seated upon a marble terrace against a twilight sky, her delicate frame embodies the tender vulnerability of love, while her devoted confidante stands gently at her side, holding a peacock feather fan and offering a comforting presence. Varma masterfully merges European academic realism with classical Indian sensibilities, breathing a vibrant, theatrical soul into the sacred literature of the subcontinent and allowing viewers to intimately share in the quiet emotional depths of immortal mythological heroines.

Open the viewer →