№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Menaka and Vishvamitra

Shringara

कमल के फूल

Kamal Ke Phool

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 3 versesकमलlotusफूल

3 verses · ~1 min

फूल लाया हूँ कमल के। क्या करूँ' इनका, पसारें आप आँचल, छोड़ दूँ; हो जाए जी हल्का! किन्तु होगा क्या कमल के फूल का?

कुछ नहीं होता किसी की भूल का- मेरी कि तेरी हो- ये कमल के फूल केवल भूल हैं- भूल से आँचल भरूँ ना गोद में इनका सम्भाले मैं वजन इनके मरूँ ना!

ये कमल के फूल लेकिन मानसर के हैं, इन्हें हूँ बीच से लाया, न समझो तीर पर के हैं। भूल भी यदि है अछती भूल है! मानसर वाले कमल के फूल हैं।

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Menaka and Vishvamitra

Paired Painting

Menaka and Vishvamitra

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kamal Ke Phool carries.