№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Kalantaka Shiva Saving Markandeya

Hasya

हँसी आ रही है

Hansi Aa Rahi Hai

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 6 versesहँसीlaughterअँधेरा

6 verses · ~1 min

हँसी आ रही है सवेरे से मुझको कि क्या घेरते हो अंधेरे में मुझको!

बँधा है हर एक नूर मुट्ठी में मेरी बचा कर अंधेरे के घेरे से मुझको!

करें आप अपने निबटने की चिंता निबटना न होगा निबेरे से मुझको!

अगर आदमी से मोहब्बत न होती तो कुछ फ़र्क पड़ता न टेरे से मुझको!

मगर आदमी से मोहब्बत है दिल से तो क्यों फ़र्क पड़ता न टेरे से मुझको!

शिकायत नहीं क्यों कि मतलब नहीं है न ख़ालिक न मालिक न चेरे से मुझको!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Kalantaka Shiva Saving Markandeya

Paired Painting

Kalantaka Shiva Saving Markandeya

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Hansi Aa Rahi Hai carries.