№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Drona Instructing the Pandavas and Kauravas

Hasya

बच्चों की तरह

Bachon Ki Tarah

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 5 versesबच्चेchildrenहँसी

5 verses · ~1 min

बच्चे की तरह हँसे और जब रोये तो बच्चे की तरह ख़ालिस सुख ख़ालिस दुख

न उसमें ख़याल कुछ पाने का न मलाल इसमें कुछ खोने का सुनहली हँसी और आंसू रुपहले दोनों ऐसे कि मन बहला उससे भी इससे भी

कोरे क़िस्से भी अंश हो गए अपने हर छाया के पीछे दौड़ाया सपनों ने और दब गयी पाँवो के नीचे दौड़ते-दौड़ते कोई छाया

तो हँसे खिलखिलाकर बच्चों की तरह और छूट गया हाथ छाया का आकर हाथ में

तो रोये तिलमिलाकर बच्चों की तरह ख़ालिस सुख ख़ालिस दुख!

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Drona Instructing the Pandavas and Kauravas

Paired Painting

Drona Instructing the Pandavas and Kauravas

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Bachon Ki Tarah carries.