№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Usha Dreaming

Shringara

ऐसा भी होगा

Aisa Bhi Hoga

Bhawani Prasad Mishra
1 min read 1 versesइच्छाdesireप्रेम

1 verses · ~1 min

इच्छाए उमडती हैं तो थक जाता हूँ, कभी एकाध इच्छा थोडा चलकर तुम्हारे सिरहाने रख जाता हूँ। जब तुम्हारी आंख खुलती है, तो तुम उसे देखकर सोचती हो, यह कोई चीज- तुम्हारी इच्छा से मिलती-जुलती है। कभी ऐसा भी होगा? जबमेरी क्लांति, कोई भी इच्छातुम्हारे सिरहाने तक रखने नहीं जाएगी, तब, वहां के खालीपन को देखकर, शायद तुम्हें याद आएगी अपनी इच्छा से मिलती-जुलती मेरी किसी इच्छा की।

इति

Bhawani Prasad Mishra

The Poet

भवानीप्रसाद मिश्र

Bhawani Prasad Mishra

Usha Dreaming

Paired Painting

Usha Dreaming

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aisa Bhi Hoga carries.