№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
A Parsee Girl

Shringara

गुलाबों की तरह दिल अपना

Gulabon Ki Tarah Dil Apna

Bashir Badr
1 min read 5 versesगुलाबroseमोहब्बत

5 verses · ~1 min

गुलाबों की तरह दिल अपना शबनम में भिगोते हैं मोहब्बत करने वाले ख़ूबसूरत लोग होते हैं

किसी ने जिस तरह अपने सितारों को सजाया है ग़ज़ल के रेशमी धागे में यूँ मोती पिरोते हैं

पुराने मौसमों के नामे-नामी मिटते जाते हैं कहीं पानी, कहीं शबनम, कहीं आँसू भिगोते हैं

यही अंदाज़ है मेरा समन्दर फ़तह करने का मेरी काग़ज़ की कश्ती में कई जुगनू भी होते हैं

सुना है बद्र साहब महफ़िलों की जान होते थे बहुत दिन से वो पत्थर हैं, न हँसते हैं न रोते हैं

इति

Bashir Badr

The Poet

बशीर बद्र

Bashir Badr

A Parsee Girl

Paired Painting

A Parsee Girl

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Gulabon Ki Tarah Dil Apna carries.