№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Pandavas at the Gaming Table

Karuna

कब तक?

Kab Tak?

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 7 versesधैर्यpatienceशोषण

7 verses · ~1 min

दाँव लगा कपटी शकुनी से हार वरूँ मैं कब तक?

कहो, तात- विपरीत तटों का सेतु बनूँ मैं कब तक? इनका-उनका बोझा-बस्ता पीठ धरूँ मैं कब तक?

बड़े-बड़े ज़ालिम पिंडों की चोट सहूँ मैं कब तक?

पाँव फँसाए गहरे पानी खड़ा रहूँ मैं कब तक? नीली होकर उधड़ी चमड़ी धार गहूँ मैं कब तक?

कोई तो बतलाए आकर यहाँ रहूँ मैं कब तक?

रोआँ-रोआँ हाड़ कँपाती शीत सहूँ मैं कब तक? बिजली, ओलों, बारिश वाली रात सहूँ मैं कब तक?

बहुत हुआ, अब और न होगा धीर धरूँ मैं कब तक?

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

The Pandavas at the Gaming Table

Paired Painting

The Pandavas at the Gaming Table

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kab Tak? carries.