Canvas
Lady at her Toilet

KarunaIntermediate

करवाचौथ का त्यौहार

Karvachauth Ka Tyauhar

Anjana Bhatt
3 min read 9 versesSeparationGriefLoneliness

9 verses · ~3 min

दुल्हन का सिंगार और किसी की आँखों में बसने का विचार पूरा ही ना हो पाया... और इस दिलो-जान से प्यारे दिन की वीरानी मेरे रग रग में एक ठंडे लोहे की तरह उतर गयी.

मुझे भी विकल करती है उन कंगनों की झंकार जिनसे मैंने अपनी उदास बाहें नहीं सजाई. मुझे भी सताती हैं मेहंदी की वो लाल मदमाती लकीरें जो मेरी आकांक्षित हथेलियों पर नहीं लहराईं. मुझे भी आमन्त्रण देती है उन पायलों और बिछूओं की कसमसाहट जो मेरे तन मन को कस के बाँध ही ना पाई. मुझे भी श्राप देते हैं मेरी चिरंतन सूनी सेज के वो फूल जिनके अंगारों में मैं एक तड़पती बिजली सी दहक ही ना पाई.

और फिर पल बीते....और फिर धीरे धीरे... मै इक मचलती दरिया ना रह कर निपट सूनी मिटटी से भरी दरिया में परिवर्तित हो गयी रस के सब धारे तो सूख गए पर.... मै अभी जिन्दा हूँ.......

इस मन का क्या करुँ? कहाँ ले जाऊं? कैसे दिलासा दूँ? क्या बहाना बनाऊं? इस मन की यंत्रणा किसे समझाऊँ?

जो हर वर्ष शोक मनाता है अपने टूटे दिल का, जो अब किसी तरह की उम्मीद भी नहीं रखता. जो अब किसी बंधन में बंधने को भी नहीं तरसता, जो अब चाहता है तो सिर्फ परमात्मा से आत्मा के मिलन का रिश्ता.

जो बस अब यही चाहता है कि.. जो बदल ना पाया उसे सहने की हिम्मत जुटा ले जो विरह के दुःख मिले उन्हें अपने आँचल में छुपा ले और चुप चाप रो ले,..आँसू बहा ले....

कुछ ऐसे आँसू जो बहें तो शर्मिन्दगी ना महसूस हो कुछ ऐसे आँसू जो बहें तो दिल को दिलासा दें कुछ ऐसे आँसू जो बहें तो मन को राहत दें कुछ ऐसे आँसू जो बहें तो आत्मा को निखार दें कुछ ऐसे आँसू जो बहें तो अगले जनम का आईना निखार दें

जिस आइने में मैं फिर से खुद को देखूं ...ऐसे कि....

फिर एक रंग बिरंगी पंखों वाली तितली जो इन्द्र धनुष तक उड़ सकने की क्षमता रखे फिर एक मचलती खिलखिलाती दरिया जो इस बंजर धरती को अपने रस से उबार दे फिर एक सोलह श्रृंगार युत दुल्हन पहने सिंदूर, पायल, बिछिया, कंगन, और अपने साँवरे की सेज गुंजार दे

इति

Anjana Bhatt

The Poet

अंजना भट्ट

Anjana Bhatt

1953 · 1990s

Anjana Bhatt is a compelling voice in contemporary Hindi poetry who writes with profound emotional vulnerability. Born in 1957 in New Delhi, her work primarily navigates the intricate architecture of human relationships, domestic life, and the quiet sacrifices inherent in motherhood. She does not rely on complex literary structures. Instead, she brings the raw realities of everyday existence to the forefront of her verses. Poems like Bolo Maa and Dulhan Ka Singaar resonate deeply with readers because they articulate the unspoken fears and longings of the ordinary woman. She has cultivated a dedicated following through prominent literary platforms and literary journals, ensuring that the female experience is documented with empathy and clarity. Bhatt stands as a poet of genuine resilience, offering comfort and recognition to those who often feel overlooked by mainstream literary narratives.

Lady at her Toilet

Paired Painting

Lady at her Toilet

In this evocative masterpiece, Hemen Mazumdar captures a moment of intimate, quiet beauty. The woman is lost in the delicate ritual of preparing herself, her back turned to the viewer as she observes her reflection. Mazumdar, often called the last romantic, possessed an extraordinary gift for depicting the soft texture of skin and the ethereal drape of fabric under light. This painting breathes with a gentle, hushed atmosphere, inviting us to witness a deeply private gesture that feels both timeless and fragile.

Open the viewer →