№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Woman Before a Mirror

Karuna

वेदना

Vedana

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 6 versesबुढ़ापाold ageयौवन

6 verses · ~1 min

बीती जाय जवानी रे बीती जाय जवानी

गई कपोलों की चिकनाई पडी़ आँख के नीचे छाई नई लकीरें उभर रही हैं सलवट हुई पेशानी रे बाती जाय जवानी

जुगराफ़िया हो गया ढीला मध्य भाग में उभरा टीला जकड़ गई है कमर, पीठ भी झुक कर हुई कमानी रे बाती जाय जवानी

खत्म हुई चालों की चुस्ती छाई रहती अक्सर सुस्ती यादें ही हैं शेष कि अब तो मस्ती! हुई कहानी रे बाती जाय जवानी

अंकल कह कर गई यौवना उठी हृदय में तीव्र वेदना तभी याद आ गया अचानक बिटिया हुई सयानी रे बाती जाय जवानी

एकालाप सुना जब उसने कहा देखते हो क्यों सपने बीत गई, फिर भी कहते हो बीती जाय जवानी रे बाती जाय जवानी

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Woman Before a Mirror

Paired Painting

Woman Before a Mirror

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vedana carries.